{"_id":"62ba1b8902f2db4c0b046ca5","slug":"15-days-in-delhi-van-mahotsav-will-start-on-july-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Van Mahotsav: दिल्ली मनाएगी 15 दिवसीय वन महोत्सव, लगाए जाएंगे 10 लाख पौधे, 11 जुलाई को होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Van Mahotsav: दिल्ली मनाएगी 15 दिवसीय वन महोत्सव, लगाए जाएंगे 10 लाख पौधे, 11 जुलाई को होगी शुरुआत
Tue, 28 Jun 2022 02:39 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 28 Jun 2022 02:39 AM IST
सार
11 जुलाई से वन महोत्सव की शुरुआत सेंट्रल रिज से होगी। 15 दिन तक चलने वाले इस आयोजन में करीब 10 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसका समापन 25 जुलाई को भाटी माइंस में होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
दिल्ली का हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार वन महोत्सव मनाने जा रही है। 15 दिन तक चलने वाले इस आयोजन में करीब 10 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत 11 जुलाई को सेंट्रल रिज से होगी। जबकि 25 जुलाई को समापन भाटी माइंस में होगा। इसका फैसला सोमवार पर्यावरण व वन मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी देते हुए गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली सरकार की कोशिशों से हरित क्षेत्र में इजाफा हो रहा है। 2013 के 20 फीसदी की तुलना में 2021 में हरित क्षेत्र 23.06 फीसदी हो गया। वहीं, शहरों के प्रति व्यक्ति वन क्षेत्र के मामले में दिल्ली पूरे देश में नंबर वनो हो गया है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकार ने वन महोत्सव मनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
गोपाल राय के मुताबिक, 11 जुलाई से वन महोत्सव की शुरुआत सेंट्रल रिज से होगी। 15 दिनों तक चलने वाला यह समारोह 25 जुलाई को असोला भाटी माइन्स में 1 लाख से अधिक पौधे लगाकर खत्म होगा। पूरे पंद्रह दिनों में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली सरकार के मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष अलग-अलग जिलों में इसकी अगुवाई करेंगे। 11 जुलाई को सभी 70 विधानसभाओं में विधायकों के नेतृत्व में पौधरोपण अभियान चलेगा।
विज्ञापन
गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के ग्रीन बेल्ट को बढ़ाने और दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए हर साल वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस साल वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 35 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसे सभी सम्बंधित 19 विभागों की हरित एजेंसी द्वारा पूरा किया जाएगा।
2 जुलाई को सरकार बांटेगी औषधीय पौधे
गोपाल राय ने बताया कि इससे पहले दो जुलाई को कमला नेहरू रिज पर औषधीय पौधे बांटे जाएंगे। उन्होंने लोगो से गुजारिश की कि दिल्ली की आबोहवा बेहतर करने की दिशा में सभी सहभागी बनें। जन्मदिन, शादी की सालगिरह समेत दूसरे आयोजनों में पौधरोपण करें। इसके लिए दिल्ली सरकार की नर्सरी से लोगो को मुफ्त में पौधा मुहैया कराएगी।