{"_id":"66f44f891ac747f88608b552","slug":"14-year-old-girl-was-misdeed-by-a-neighbour-in-noida-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: 14 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, फिर दिन भर न छोड़ा, आपबीती सुन परिजन सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: 14 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, फिर दिन भर न छोड़ा, आपबीती सुन परिजन सन्न
Wed, 25 Sep 2024 11:30 PM IST
आकाश दुबे
माय सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माय सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:30 PM IST
सार
किशोरी अपने परिवार के साथ रहती है। माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं। पड़ोस में ही 19 वर्ष का एक युवक आकाश रहता है। मंगलवार सुबह आकाश किशोरी को अपने साथ लेकर कहीं चला गया, जहां उसने दरिंदगी की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कोतवाली सेक्टर 49 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया और दिनभर बंधक बनाकर रखा। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने बुधवार देर रात को पुलिस से शिकायत की। कोतवाली सेक्टर 49 पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में 14 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ रहती है। माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं। पड़ोस में ही 19 वर्ष का एक युवक आकाश रहता है। मंगलवार सुबह आकाश किशोरी को अपने साथ लेकर कहीं चला गया। मंगलवार देर शाम को जब किशोरी अपने घर लौटी तब परिजनों को बताया कि आकाश ने उसके साथ दुष्कर्म किया है और दिनभर बंधक बनाकर अपने साथ रखा। इस घटना के बाद घर वालों ने बुधवार देर रात को पुलिस से शिकायत की। कोतवाली सेक्टर 49 पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक से पूछताछ के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दिया धोखा
एक युवती ने कोतवाली फेज वन में शिकायत की है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद उसने धोखा दे दिया। इस मामले में कोतवाली फेज वन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फेज वन क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि वह दिल्ली की एक कोचिंग में पढ़ाई कर रही है। यूपीएससी की तैयारी के दौरान वह एक युवक के संपर्क में आई। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने नजदीकी बढ़ाई। अब शादी से मना कर रहा है।
विज्ञापन