फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   13-Year-Old Girl Abused by Brother-in-Law Incident She Becomes Pregnant

दिल्ली में दरिंदगी: 13 साल की साली को जीजा ने बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर सामने आई हैवान की हकीकत

Sat, 23 May 2026 03:44 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 23 May 2026 03:44 PM IST
सार

पीड़िता अपने परिजनों और भाई बहन के साथ नांगलोई इलाके में रहती है। वह सरकारी स्कूल की सातवीं कक्षा में पढ़ती है। वारदात के बाद बहनोई ने किसी को कुछ बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। इससे वह काफी डर गई और उसने किसी को कुछ नहीं बताया।

विज्ञापन
13-Year-Old Girl Abused by Brother-in-Law Incident She Becomes Pregnant
नाबालिग जीजा ने साली को बनाया हवस का शिकार - फोटो : AI/Amar Ujala

विस्तार

बाहरी जिला के नांगलोई इलाके में 13 साल की किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब किशोरी गर्भवती हो गई। किशोरी ने अपने बहनोई पर यौन उत्पीड़न करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी बहनोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

सातवीं में पढ़ती है पीड़िता
जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने परिजनों और भाई बहन के साथ नांगलोई इलाके में रहती है। वह सरकारी स्कूल की सातवीं कक्षा में पढ़ती है। नांगलोई थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि उनके घर से दो तीन घर छोड़कर उनके फूफा का परिवार रहता है। परिवार में फूफा-फूफी और उनकी चार बेटियां और एक बेटी का पति है। पीड़िता ने बताया कि वह अकसर उनके घर बहनों के साथ खेलने जाती थी। 15 दिसंबर की शाम वह उनके घर पर खेलने गई। उसकी दीदी ने घर पर खेलने की बात कहकर फूफी के साथ बाजार चली गई। फूफा काम पर गए हुए थे। घर में बहनोई अकेले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद दी जान से मारने की धमकी
आरोप है कि उनके जाने के बाद बहनोई ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। साथ ही किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे वह काफी डर गई और उसने किसी को कुछ नहीं बताया। 19 मई को उसकी तबीयत खराब होने पर उसकी मां उसे पीतमपुरा स्थित महावीर अस्पताल लेकर गई। जहां जांच पड़ताल करने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि वह गर्भवती है। उसके बाद अस्पताल से घटना की शिकायत पुलिस से की गई। 

विज्ञापन

पुलिस ने किया बहनोई को गिरफ्तार
पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग करवाई। जिसमें पीड़िता ने सारी बात बताई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के बाद पीड़िता के आरोपी बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed