फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   13-year old boy arrested in fake bombing plot on Toronto-bound plane igi delhi

Delhi: पुलिस ने 13 साल के बच्चे को पकड़ा, दिल्ली से टोरंटो जाने वाले विमान को बम से उड़ाने की दी थी धमकी

Tue, 11 Jun 2024 03:23 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 11 Jun 2024 03:23 PM IST
सार

बीती दिनों एयर कनाडा के टोरंटो जाने वाले विमान को बम से उड़ाने की झूठी खबर में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 13 साल के किशोर को पकड़ा है। 

विज्ञापन
13-year old boy arrested in fake bombing plot on Toronto-bound plane igi delhi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने बम की झूठी सूचना देने के आरोप में 13 साल के किशोर को पकड़ा है। किशोर यह देखना चाहता था कि इस मामले में पुलिस उसे पकड़ पाती है या नहीं। आरोपी ने मेल भेजकर दिल्ली से टोरंटो जाने वाली फ्लाइट में बम होने के बारे में झूठी सूचना दी थी। नाबालिग को बाल न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसकी हिरासत उसके माता-पिता को सौंप दी गई।
विज्ञापन


बीती पांच जून को एयर कनाडा के टोरंटो जाने वाले विमान में उस समय दहशत फैल गई थी जब इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे को एक ईमेल मिला था। जिसमें दावा किया गया कि विमान में बम रखा है। जांच करने पर फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन


एक अधिकारियों ने बताया था कि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) कार्यालय को मंगलवार रात 10.50 बजे एक ईमेल मिला था। जिसमें कहा गया कि दिल्ली-टोरंटो एयर कनाडा की उड़ान में बम रखा गया है। जिसके बाद तुरंत फ्लाइट को उड़ान भरने से रोका गया था। पुलिस ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए फ्लाइट की जांच की लेकिन कुछ भी संदिग्थ नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed