{"_id":"27fc2b26769e34a0aa58341ffc279bb0","slug":"13-students-nursing-sick-to-the-drinking-dirty-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदा पानी पीने नर्सिंग स्कूल की 13 छात्राएं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदा पानी पीने नर्सिंग स्कूल की 13 छात्राएं बीमार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 20 May 2014 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग पूरे शहर को नसीहत देता है लेकिन उसी के नर्सिंग स्कूल में पीने के साफ पानी की व्यवस्था नहीं है। मजबूरन स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को नल का पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसकी वजह से दो दिन में 13 छात्राएं बीमार होकर बीके अस्पताल की इमरजेंसी में आ चुकी हैं।
मंगलवार सुबह नर्सिंग स्कूल से चार छात्राएं पेट में दर्द, उल्टी की शिकायत लेकर अस्पताल की इमरजेंसी में आईं। नाम न छापने की शर्त पर छात्राओं ने बताया कि उन्होंने इस बारे में अपनी अध्यापिका से शिकायत की थी।
विज्ञापन
लेकिन उन्होंने इस पर गौर नहीं किया। यहीं नहीं छात्राओं ने बताया कि उनकी शिकायत को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। अध्यापिका ने कहा है कि अगर इस बारे में उन्होंने किसी से शिकायत की तो उन्हें अस्पताल में ट्रेनिंग के लिए नहीं जाने दिया जाएगा। स्कूल में कुल 25 छात्राएं पढ़ती है।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र सिंह ने बताया कि वह चंडीगढ़ में हैं। अस्पताल लौटकर वह इस पर कार्रवाई करेंगे। छात्राओं से वह खुद बात करेंगे। अगर उनकी शिकायत को दबाने का प्रयास किया गया है तो संबंधित स्टाफ के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।