फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1200 entrepreneurs from district are participating in UP International Trade Show

UP International Trade Show: ट्रेड शो में जिले से शामिल हो रहे 1200 उद्यमी, मिलेगा वैश्विक मंच

Tue, 23 Sep 2025 11:00 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 23 Sep 2025 11:00 PM IST
सार

डीएम मेधा रूपम ने मंगलवार को अमर उजाला से ट्रेड शो में गौतमबुद्धनगर की भागीदारी और इससे जिले को संभावित लाभ पर बातचीत की। डीएम का कहना है कि मेरठ मंडल से करीब 1500 उद्यमी ट्रेड शो में भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
1200 entrepreneurs from district are participating in UP International Trade Show
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में तैयार किया जाता यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का स्टॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का फायदा गौतमबुद्धनगर के उद्यमियों के अलावा युवाओं को भी मिलेगा। उद्यमियों को दुनियाभर से आए खरीदारों से बिजनेस मीटिंग करने का विशेष मौका मिलेगा। वहीं, खुद का स्टार्टअप या छोटा उद्योग शुरू करने की योजना बना रहे युवाओं को भी यहां उद्यमियों और क्षेत्र विशेषज्ञों से सीखने का मौका होगा। ट्रेड शो में गौतमबुद्धनगर से भी करीब 1200 उद्यमी व कंपनियां शामिल हो रहे हैं, जिससे वैश्विक मंच का अधिकतम उपयोग किया जा सके।

विज्ञापन


डीएम मेधा रूपम ने मंगलवार को अमर उजाला से ट्रेड शो में गौतमबुद्धनगर की भागीदारी और इससे जिले को संभावित लाभ पर बातचीत की। डीएम का कहना है कि मेरठ मंडल से करीब 1500 उद्यमी ट्रेड शो में भाग ले रहे हैं। इसमें गौतमबुद्धनगर से ही अकेले 1200 उद्यमी हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के जरिए इन उद्यमियों को हम पूरी दुनिया से आ रहे खरीदारों से भी जोड़ रहे हैं, जिससे अधिकतम ऑर्डर उनको मिल सके। 
विज्ञापन


साथ ही बताया कि भविष्य के लिए कारोबारी संबंध भी इससे बन पाएंगे। स्टार्टअप कर रहे या शुरू करने जा रहे युवाओं को भी यहां प्रमुख उद्यमियों और विशेषज्ञों से सीखने का मौका होगा। जिससे वह अपना स्टार्टअप बेहतर कर पाएं। डीएम ने बताया कि ट्रेड शो केवल एक प्रदर्शनी बन कर नहीं रह जाए। इसके लिए करीब 47 स्कूलों के बच्चे यहां विजिट करने आएंगे। उनके सीखने के लिए एआई, रोबोटिक्स, बिजनेस क्विज, बैटल ऑफ बैंड्स जैसी प्रतियोगिताएं भी यहां रहेंगीं। ओडीओपी के लिए एक विशेष प्रदर्शनी यहां रहेगी। इसमें भी बच्चे यह जान सकेंगे कि पूरे प्रदेश की अलग-अलग संस्कृति व पहचान क्या है? यह एक खास मौका उनके लिए होगा। एमएसएमई से जुड़े कारोबारियों के लिए भी इसी तरह बड़े उद्योगों की जरूरत को समझने का मौका यहां होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed