फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12 arrested for selling Chinese manjha in delhi

Delhi: चाइनीज मांझा बेचने वाले 12 गिरफ्तार, बच्ची की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई, 33 चरखियां बरामद

Fri, 21 Jul 2023 09:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 21 Jul 2023 09:05 PM IST
सार

आला अधिकारियों ने सभी जिला पुलिस उपायुक्तों को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पुलिस लगातार कार्रवाई करती रहेगी। चाइनीज मांझा बेचना व इस्तेमाल करना गैरकानूनी है।

विज्ञापन
12 arrested for selling Chinese manjha in delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर सात साल की बच्ची की मौत के बाद शुक्रवार को पुलिस हरकत में आई। दिनभर चली कार्रवाई के बाद पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचने व इस्तेमाल करने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सात लोग पतंगबाजी कर रहे थे, जबकि पांच लोग चाइनीज मांझा बेचने के आरोप में पकड़े गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 200 पतंग और चाइनीज मांझे की 33 चरखियां बरामद की हैं। आला अधिकारियों ने सभी जिला पुलिस उपायुक्तों को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पुलिस लगातार कार्रवाई करती रहेगी। चाइनीज मांझा बेचना व इस्तेमाल करना गैरकानूनी है।

विज्ञापन


मांझे पर प्रतिबंध लगाने की मांग 

दिल्ली पंचायत संघ ने मांझे से बच्ची की मौत पर शोक प्रकट किया। साथ ही, घटना के लिए शासन व प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि हमने पहले भी इस विषय पर आवाज उठाई थी और चाइनीज मांझे पर पूरे देश में प्रतिबंध लगाने की मांग की थी, लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई है। दिल्ली में दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पक्षियों को चाइनीज मांझा चपेट में लेता है। ऐसी दुर्घटनाओं के मद्देनजर पतंग महोत्सव का कोई अर्थ नहीं रह जाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed