फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   110-yrs-old Kalitara Mandal, the oldest voter of Delhi is all set to cast her vote

चुनाव में दिखा जोश, 110 साल की सबसे उम्रदराज मतदाता ने भी डाला वोट

Sat, 08 Feb 2020 11:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Feb 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
110-yrs-old Kalitara Mandal, the oldest voter of Delhi is all set to cast her vote
कालीतारा मंडल - फोटो : एएनआई

दिल्ली की सबसे उम्रदराज मतदाता कालीतारा मंडल ( 110 वर्ष) ने भी चुनाव के लिए मतदान किया। अपने वोट की ताकत से नई सरकार चुनने के लिए खासी उत्साहित नजर आईं। 

विज्ञापन


वोटिंग से पहले उनका कहना था कि जब से मुझे मतदाता पहचान पत्र मिला है मैं तब से ही मतदान कर रही हूं। मुझे वोट देते समय खुशी होती है। यह मुझे ताकत देता है। मैं सभी नागरिकों से अपील करती हूं कि वे भी मतदान करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चितरंजन पार्क निवासी कालीतारा मंडल की कहानी आपको बहुत प्रेरित करेगी। कालीतारा मंडल की उम्र 110 साल है, वो अपने मताधिकार के प्रति आज भी जागरूक है। उनका कहना है कि में जब तक जिऊंगी, तब तक मतदान करती रहूंगी। कालीतारा अधिक उम्र हो जाने के कारण काफी कमजोर हो गई हैं, मगर लोकतंत्र को मजबूत करने का उनका जज्बा कम नहीं हुआ।   

दिल्ली में 100 वर्ष से अधिक उम्र के 150 मतदाता हैं, कालीतारा सबसे बुजुर्ग हैं। साल 2019 में कालीतारा और उनका पोता मतदान केंद्र पहुंचे थे। मगर इस बार वो घर से ही पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करेंगी। इस बार 80 साल से अधिक बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए पहली बार पोस्टल बैलेट की सुविधा दी गई है।   


दिल्ली में 08 फरवरी को मतदान है, 11 फरवरी को मतगणना होगी। दिल्ली में 1,47,86,382 मतदाता हैं। इस बार 672 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने 70 विधानसभा सीटों पर 13750  मतदान केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर 20385 ईवीएम की मदद से मतदान होगा।  

दिल्ली में आज मतदान है। इसके लिए दिल्ली में सभी राजनीतिक पार्टियां, सरकार और चुनाव आयोग हर बार की ही तरह लोगों को उनके मत के अधिकार के लिए जागरूक करने के लिए काम कर रही हैं। ऐसे में कालीतारा मंडल की कहानी दिल्ली के हरेक मतदाता के लिए यकीनन किसी प्रेरणा से कम नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed