फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   11 years old harrassed by three in society police registers FIR after 20 days

गाजियाबाद: सोसायटी के अंदर बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने 20 दिन बाद दर्ज की एफआईआर

Fri, 02 Oct 2020 09:16 AM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 02 Oct 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
11 years old harrassed by three in society police registers FIR after 20 days
सांकेतिक तस्वीर

राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में एक बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में पुलिस ने 20 दिन बाद एफआईआर दर्ज की है। खास बात ये है कि शिकायत करने पर पुलिस ने बच्ची के पिता को ही हवालात में डाल दिया और फिर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। 

विज्ञापन


कई दिन थाने और चौकी के चक्कर काटने के बाद बच्ची की मां ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर एक अक्तूबर को सिहानीगेट थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में रहने वाली महिला का कहना है कि 10 सितंबर को उनकी सातवीं कक्षा की 11 वर्षीय बेटी सोसायटी के पार्क में खेल रही थी। इसी दौरान सोसायटी में रियल एस्टेट का ऑफिस चलाने वाले कालू प्रधान, अनिल चौधरी और रोहित उर्फ रिंकू चौधरी ने उनकी बच्ची को अपने दफ्तर में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्होंने आरोपियों को पकड़कर पीटा और परिजनों को सूचना दी। महिला का कहना है कि उन्होंने यूपी-112 पर सूचना दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने सिर्फ एक ही आरोपी को हिरासत में लिया। 

साथ ही उनके पति को भी पकड़कर ले गई। आरोप है कि सिहानीगेट थाने की पुलिस ने उनके पति को रातभर हवालात में रखा और सुबह आरोपी के साथ उनका भी शांतिभंग में चालान कर दिया।

बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी दे रहे आरोपी
महिला का कहना है कि बार-बार पुलिस से शिकायत करने और केस दर्ज कराने पर आरोपी उन्हें बच्ची का अपहरण कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दबाव डालने के लिए आरोपियों द्वारा हथियारबंद बदमाशों को उनके घर भेजा जा रहा है। 

ये बदमाश घर से निकलने पर उनका पीछा कर डराते-धमकाते हैं। महिला का आरोप है कि फैसला न करने पर आरोपी उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
 

दहशत में बच्ची ने पढ़ना-खेलना छोड़ा

महिला का कहना है कि आरोपियों की धमकी से पूरा परिवार दहशत में है। उनकी बच्ची इतना खौफजदा हो गई है कि उसने पढ़ाई भी छोड़ दी है। उसे घर से निकलने में डर लगता है। जिसकी वजह से वह घर में कैद होकर रह गई है। महिला का कहना है कि आरोपियों की धमकी के चलते वह उसके पति भी घर से बाहर जाने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

कहते हैं, हम प्रधान हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता
महिला का कहना है कि आरोपियों ने उनकी बच्ची के साथ पहले भी कई बार ऐसी हरकत की है। हर बार बच्ची ने घर आकर जानकारी दी। शिकायत के बावजूद पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब आरोपी खुद को प्रधान बताकर उन्हें धमकाते हैं और कहते हैं पुलिस व अन्य कोई भी उनका कुछ बिगाड़ नहीं सकता।

मां बोली, ऐसे तो नहीं रुकेगा बच्चियों के खिलाफ अपराध
हापुड़, हाथरस, बलरामपुर और बुलंदशहर में जिस तरीके से बेटियों के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है, उसके बाद पीड़ित परिवार बेहद डरा हुआ है। उन घटनाओं की तरह इस मामले में भी पीड़ित परिवार ने पुलिस पर घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। 

पीड़ित मां का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस के रवैये को देखकर लगता है कि वह घटना होने का इंतजार करती रही। महिला का कहना है कि पुलिस के इसी रवैये के चलते ही तमाम बेटियां के साथ घटनाएं होती हैं। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

एफआईआर में तीन और बयान में एक पर लगाया आरोप

सिहानी गेट थाने के कार्यवाहक एसएचओ संजीव कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया था। लेकिन अपने बयानों में पीड़ित बच्ची और उसकी मां दोनों ने एक ही आरोपी अनिल चौधरी पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। 

बयान में पीड़िता ने बदमाशों द्वारा धमकाने और पीछा करने का आरोप भी लगाया है। बयान के आधार पर अनिल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसएसपी ने लगाई पुलिस को लताड़
11 साल की बच्ची के साथ हुई घटना में लापरवाही बरतने पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सिहानी गेट थाना पुलिस को लताड़ लगाई है। हालांकि पुलिस ने घटना के संदिग्ध होने का हवाला देते हुए जांच के बाद कार्रवाई की सफाई दी। 

एसएसपी का कहना है कि सिहानी गेट एसएचओ से जवाब तलब किया गया है। साथ ही पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि महिला विरुद्ध अपराध में किसी तरह की देरी या लापरवाही न बरती जाए। ऐसा मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed