फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   11 year old innocent girl misdeed by man in the park after talking about taking her to temple

Delhi: मंदिर ले जाने की बात कर 11 साल की मासूम के साथ पार्क में दुष्कर्म, पीड़िता के कपड़ों ने बयां की बर्बरता

Mon, 11 Sep 2023 07:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 Sep 2023 07:15 PM IST
सार

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने तीन और चार सितंबर को मासूम के साथ गंदी हरकत की थी। उस समय भी उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।

विज्ञापन
11 year old innocent girl misdeed by man in the park after talking about taking her to temple
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका जिला के बाबा हरिदास नगर इलाके में मंदिर में दर्शन कराने के बहाने एक युवक ने 11 साल की मासूम को पार्क में ले जाकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद किसी को कुछ भी बताने पर मासूम को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता घर पहुंची तो उसके कपड़ों पर लगा खून देखकर मां से पूछताछ की।

विज्ञापन

मासूम रोने लगी और उसने सारी बात अपनी मां को बता दी। फौरन मासूम से पूछताछ के बाद आरोपी युवक रवि को एरिया में से दबोच लिया गया। वह बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पॉक्सो ओर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने तीन और चार सितंबर को मासूम के साथ गंदी हरकत की थी। उस समय भी उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने मासूम की काउंसलिंग करा दी है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मासूम परिवर के साथ नजफगढ़ इलाके में वह रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा है। आठ सितंबर को वह पास के साईं मंदिर जाने की बात कर घर से निकली थी। रात करीब आठ बजे वह घर पहुंची तो वह काफी घबराई हुई थी। उसके कपड़ों पर खून भी लगा था।

मां ने पूछताछ की तो उसने रोते हुए हकीकत बता दी। इसके बाद परिजनों ने बेटी के बताए हूलिये के आधार पर आरोपी को कुछ ही देर में ढूंढ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी ने बताया कि उसने पास के अर्जुन पार्क ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed