{"_id":"631f9866315d045e6200d13e","slug":"11-year-old-girl-died-due-to-iron-gate-collapse-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत बनकर गिरा लोहे का गेट: स्कूल की छुट्टी होने पर सहेलियों के साथ जा रही थी घर, डॉली ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत बनकर गिरा लोहे का गेट: स्कूल की छुट्टी होने पर सहेलियों के साथ जा रही थी घर, डॉली ने अस्पताल में तोड़ा दम
Tue, 13 Sep 2022 02:07 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 13 Sep 2022 02:07 AM IST
सार
सोमवार दोपहर छुट्टी होने के बाद डॉली अपनी दो सहेलियों के साथ घर जा रही थी। खजूरी थाने के पास बीएसईएस कार्यालय के सामने पहुंची तभी अचानक लोहे का गेट डॉली के ऊपर गिर गया। वह गेट के नीचे दब गई, गेट के उपर लगा सरिया उसके सिर में घुस गया।
विज्ञापन
मृतक डॉली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खजूरी इलाके में बिजली कंपनी बीएसईएस कार्यालय का लोहे का गेट एक छात्रा पर गिर गया। छात्रा के सिर में गेट का सरिया घुस गया था। घटना के समय छात्रा छुट्टी होने के बाद अपनी सहेलियों के साथ घर जा रही थी। सहेलिया बाल बाल बच गई। घायल छात्रा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक छात्रा की शिनाख्त डॉली (11) के रूप में हुई है। डॉली अपने परिवार के साथ सोनिया विहार में रहती थी। परिवार में पिता विजय पाल, मां सोनवती, व दो भाई व दो बहने हैं। उसके पिता ऑटो चलाते हैं। डॉली खजूरी स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में छठी कक्षा में पढ़ती थी।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर छुट्टी होने के बाद डॉली अपनी दो सहेलियों के साथ घर जा रही थी। खजूरी थाने के पास बीएसईएस कार्यालय के सामने पहुंची तभी अचानक लोहे का गेट डॉली के ऊपर गिर गया। वह गेट के नीचे दब गई, गेट के उपर लगा सरिया उसके सिर में घुस गया। सहेलियों ने मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गेट को हटाकर डॉली को बाहर निकाला। छात्रा के सिर, हाथ, व शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोट लगी थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल छात्रा को अस्पताल लेकर गई। जहां दो घंटे के इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर रही है।
विज्ञापन