फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   11 thousand volts wire broke two scorched, a death

11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरने से दो झुलसे, एक की मौत

Tue, 05 Jul 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 05 Jul 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
11 thousand volts wire broke two scorched, a death
तार की चपेट में आने से मौत - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-5 स्थित बांस बल्ली मार्केट में सोमवार सुबह 11 हजार वोल्टेज का तार टूटकर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे से नाराज लोगों ने हंगामा किया। इसके बाद बिजली विभाग ने मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये का मुआवजा और अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रुपये दिए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहार निवासी नीरज (20) पुत्र नरेश ठाकुर सेक्टर-5 स्थित झुग्गी में अपने बडे़ भाई सुनील के साथ रहता था। वह सेक्टर-5 में ही एक कारपेंटर की दुकान पर काम करता था। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 8 बजे नीरज दुकान के बगल में ही चाय पीने के लिए गया था। तभी अचानक बिजली की लाइन का तार टूटकर वहां बैठे लोगों के ऊपर आ गिरा। उसके करंट की चपेट में नीरज, मुकेश और जोखन आ गए। चीख-पुकार और हंगामा शुरू हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों की हालत नाजुक होते देखे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पाकर सपा प्रत्याशी अशोक चौहान ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया और सिटी मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह से बात की। 


उन्होंने बिजली विभाग की तरफ से मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये का चेक दिया। साथ ही नीरज के अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रुपये नगद दिलवाया। अशोक ने बताया कि परिवार की आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री से भी बात की जाएगी। विधायक विमला बाथम और सांसद प्रतिनिधि संजय बाली ने भी मृतक के परिजन से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed