{"_id":"d24508201ae566a1d7aa249e67a79f11","slug":"10th-student-kidnapped-while-returning-from-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौटते हुए 10 वीं छात्रा का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से लौटते हुए 10 वीं छात्रा का अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 04 May 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित इंटर कॉलेज में 10वीं कक्षा की छात्रा का शनिवार को स्कूल से वापस लौटते समय कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया। पीड़ित छात्रा की सहपाठियों ने इस घटना की सूचना परिजनों को फोन करके दी। परिजनों ने पुलिस का सूचना दी। पुलिस और परिजनों की तलाश की जानकारी मिलने पर आरोपियों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करके गांव के बाहर फेंका और फरार हो गए। पीड़ित परिजनों ने अपरहण और छेड़छाड़ के आरोप में गांव की एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा पड़ोसी गांव स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। शनिवार को अपनी गांव की सहेलियों के साथ वापस घर के लिए आ रही थी। जब वह पैदल ही अपने गांव के लिए आ रही थी तो रास्ते में एक कार उनके बराबर में आई और कुछ युवकों ने छात्रा का अपहरण कर कार में डालकर ले गए। पीड़ित छात्रा की सहेलियों ने इस घटना की सूचना परिजनों को दी और परिजनों ने पुलिस को बताया। पुलिस और परिजनों ने छात्रा की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
उधर, देर शाम को आरोपी कार सवार युवक छात्रा को बेहोशी की हालत में गांव के बाहर फेंक गए। किशोरी के बारे में जब पता चला तो परिजन मौके पर पहुंचे और छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे और मेडिकल के लिए भेजा है। पीड़ित परिजनों की ओर से गांव के ही अर्जुन और उसके दोस्तोंसमेत तीन दोस्त और एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ अजय कुमार का कहना है कि पीड़ित परिजनों की ओर से छात्रा के साथ हुई घटना का मामला दर्ज करा दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन