फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10th-12th board exams to begin from February 17

Delhi NCR News: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
(नाेट: अभी इसकी टेबल भेजी जाएगी।)
विज्ञापन


- दसवीं की परीक्षाएं 10 मार्च और बारहवीं की नौ अप्रैल 2026 तक चलेंगी
- दसवीं के लिए दो बार आयोजित होंगी बोर्ड परीक्षा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बृहस्पतिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेट-शीट जारी कर दी। परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर दसवीं की 10 मार्च तक और 12वीं कक्षा के लिए 9 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इस साल दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र सीबीएसई की आधारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर डेट-शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि डेटशीट इस प्रकार तैयार की गई है कि छात्रों को मुख्य विषयों और वैकल्पिक विषयों के बीच पर्याप्त तैयारी का समय मिले। बोर्ड ने पहली बार परीक्षा शुरू होने से 110 दिन पहले डेटशीट जारी की है, ताकि छात्र लंबे समय तक तैयारी कर सकें। इसके अलावा जेईई मेन 2026 के उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन पत्र में ग्यारहवीं कक्षा की जानकारी भरें, जिससे तारीखों में किसी तरह का टकराव न हो। कुछ परीक्षाएं दो घंटे की भी है, जिसमें 10:30 से 12:30 बजे तक समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

दसवीं में नई व्यवस्था, दो बार परीक्षा का अवसर



राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत छात्रों को अधिक अवसर देने के लिए सीबीएसई ने बड़ा बदलाव किया है। अब दसवीं की बोर्ड परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी। पहला सत्र फरवरी में होगा, जबकि दूसरा सत्र मई में आयोजित किया जाएगा। छात्र फरवरी की परीक्षा के बाद मई में दोबारा परीक्षा देकर अपने अंक सुधार सकते हैं। अंतिम परिणाम में सर्वोत्तम स्कोर को मान्यता दी जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि एडमिट कार्ड में उल्लेखित सभी निर्देशों का पालन अनिवार्य है। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को लाना वर्जित रहेगा। इस साल भारत सहित 26 अन्य देशों से लगभग 45 लाख छात्र 204 विषयों की परीक्षाओं में शामिल होंगे। प्रैक्टिकल परीक्षाओं, मूल्यांकन और परिणाम घोषणा का कार्य भी समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दसवीं परीक्षा की डेट-शीट

बारहवीं परीक्षा की डेट-शीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed