{"_id":"5d53293a8ebc3e6cb025d529","slug":"107-cases-of-malaria-47-of-dengue-and-20-of-chikungunya-in-delhi-know-preventive-measures","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मलेरिया के 107, डेंगू के 47 और चिकनगुनिया के 20 मामले, हो सकती है और बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मलेरिया के 107, डेंगू के 47 और चिकनगुनिया के 20 मामले, हो सकती है और बढ़ोतरी
Wed, 14 Aug 2019 02:48 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 14 Aug 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
मानसून के दौरान जलजनित बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस साल अब तक मलेरिया के कुल 107 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू के 47 और चिकनगुनिया के अब तक 20 मामले सामने आ चुके हैं। तीनों जलजनित बीमारियों के मरीजों की संख्या में कमी आई है, लेकिन बारिश के बाद अचानक मलेरिया के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज होने से डॉक्टरों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
मलेरिया के 107 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से अगस्त में नौ मामले सामने आए हैं। चिकनगुनिया के कुल 20 मामले मामले में से अगस्त में एक मामला आया है। पिछले दो दिनों से लगातार होने वाली बारिश के कारण माना जा रहा है कि मरीजों की संख्या में और तेजी से इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
पिछले साल की तुलना में मरीजों की संख्या हुई कम
पिछले साल अगस्त से अब तक मलेरिया के 58 मामले सामने आ चुके थे, जबकि इस बार यह आंकड़ा सात है। मलेरिया के पिछले साल 82 मामले आए जबकि इस साल नौ हैं। चिकनगुनिया के मरीजों का आंकड़ा पिछले वर्ष के मरीजों की संख्या पिछले साल अगस्त में नौ से घटकर एक पर आ गया है।
विज्ञापन
बचाव के उपाय
-घरों में कूलर, गमले में पानी इकट्ठा न होने दें
-फुल स्लीव के कपड़े पहने, ताकि मच्छरों के डंक से बच सके
-लार्वा मिलने पर छिड़काव के साथ और भी एहतियात
-मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए बरतें एहतियात