फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   105 buses from the metro station every day for Auto Expo

ऑटो एक्सपो के लिए मेट्रो स्टेशन से रोज 105 बसें

Thu, 04 Feb 2016 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 04 Feb 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
105 buses from the metro station every day for Auto Expo

ऑटो एक्सपो के लिए हर तीन मिनट में बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से शटल सर्विस मिलेगी। मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलते ही आसानी से शटल सर्विस मिल जाएगी। इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा। इस मेट्रो स्टेशन से ही ऑटो एक्सपो के लिए टिकट भी लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन


अभी ऑटो एक्सपो के लिए 40 बसें चल रही हैं, जिनमें 10 एसी बसें शामिल हैं, लेकिन 5 फरवरी से इनकी संख्या बढ़कर 105 हो जाएगी। इसमें 40 एसी बसें होंगी। मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास ऑटो एक्सपो की जानकारी देने  के लिए काउंटर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के ऊपर ऑटो एक्सपो के लिए टिकट भी मिल रहे हैं। लेकिन टिकट खरीदने के लिए मेट्रो काउंटर से टोकन लेकर स्टेशन के अंदर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन के अंदर ऑटो- एक्सपो प्रबंधक की तरफ से टिकट काउंटर लगाया गया है। काउंटर से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 230 टिकट बिक चुके हैं। जिन लोगों को जाना है वो अधिकतर लोग दिल्ली के मेट्रो स्टेशन से ही टिकट लेकर आ रहे हैं। 5 फरवरी से टिकट की बिक्री बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed