फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   104-year-old woman was complex operation successful.

104 साल की महिला का जटिल ऑपरेशन हुआ सफल

Mon, 13 Jul 2015 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 13 Jul 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
104-year-old woman was complex operation successful.

सेक्टर-128 स्थित जेपी अस्पताल के डॉक्टरों ने एक जटिल ऑपरेशन में वृद्धा की हिप (कूल्हा) रिप्लेसमेंट सर्जरी की है।

विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक अधिक उम्र के साथ थॉयराइड, अस्थमा, अनियंत्रित हृदय गति, रीढ़ की हड्डी का छोटा होना आदि दिक्कत होने के कारण ऑपरेशन जटिल था।

डॉक्टरों के अनुसार वृद्धा के परिवार का दावा है कि मरीज की उम्र 104 वर्ष है। ग्रेटर नोएडा निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी मां मातेश्वरी देवी फिसल कर गिर गई थीं, जिस कारण बाएं कूल्हे में फ्रैक्चर होने से कूल्हा घूम गया था।

सफलता की गुंजाइश थी कम

104-year-old woman was complex operation successful.

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि वृद्धा के परिवार की अनुमति से हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की गई है।

अधिक उम्र में हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की सफलता की गुंजाइश कम होती है। डॉ. गुप्ता का कहना है कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में कूल्हे की आंशिक सर्जरी कराने वाली ग्रेटर मैनचेस्टर निवासी एक वृद्धा की उम्र मातेश्वरी देवी से कम है।

एनेस्थेटिस्ट डॉ. अंशुमाली चौधरी ने बताया कि आधे घंटे की सर्जरी के तीन दिन के भीतर वृद्धा वॉकर का सहारा लेकर चलने में सक्षम हो गई। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed