फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   104 km of subway track and grow, the fourth phase of Delhi Metro approved

104 किलोमीटर और बढ़ेगा मेट्रो ट्रैक, दिल्ली मेट्रो के चौथे फेज को  मंजूरी

Fri, 06 Jan 2017 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Jan 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
104 km of subway track and grow, the fourth phase of Delhi Metro approved
दिल्ली मेट्रो - फोटो : प्िपि्

दिल्ली सरकार ने एनसीआर और राजधानीवासियों को मेट्रो फेज चार का तोहफा दिया है। दिल्ली कैबिनेट ने शुक्रवार को इस परियोजना को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

इसके पूरा होने से मेट्रो का दायरा 104 किमी बढ़ जाएगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मुताबिक, केंद्र सरकार की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इसे तैयार करने में छह साल लगेंगे। इस फेज पर करीब पचास हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


इससे पहले अगस्त महीने में केंद्र सरकार ने चौथे फेज के प्रस्ताव को वापस लौटा दिया था। केंद्र का कहना था कि सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद भी प्रोजेक्ट को दिल्ली कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिली थी। इससे फंडिग में दिक्कत आ रही थी। अब केंद्र सरकार नये सिरे से प्रस्ताव को पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड को भेजेगा। वहीं, केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय दूसरी अन्य औपचारिकताएं भी पूरी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय अधिकारी बताते हैं कि इसे पूरा करने में एक साल का वक्त लगेगा। दूसरी तरफ मनीष सिसोदिया ने बताया कि फेज चार की योजना भविष्य की जरूरतों के हिसाब से बनाई गई है। इसे उन इलाकों से गुजारा जाएगा, जहां आने वाले वक्त में मुसाफिरों का दबाव बढ़ेगा। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसे 72 महीने में तैयार करना है। डीएमआरसी हर महीने कैबिनेट को प्रगति रिपोर्ट देगी। इसके तैयार होने के बाद मेट्रो के करीब 8.50 लाख पैसेंजर बढ़ेंगे।

​लंदन मेट्रो से लंबी हो जाएगी दिल्ली मेट्रो

104 km of subway track and grow, the fourth phase of Delhi Metro approved
दिल्ली मेट्रो - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
फेज चार बनने के बाद दिल्ली मेट्रो अपना पहला रिंग तैयार कर लेगी। मुकुंदपुर से मौजपुर का 12.54 किमी लंबा कॉरीडोर पिंक लाइन को आपस में जोड़ देगा। मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच निर्माणाधीन करीब 58 किमी लंबी पिंक लाइन का 90 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो गया है।

इस फैसले से दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के खाते में एक उपलब्धि जुड़ गई है। इसके पूरा होने के बाद दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क लंदन मेट्रो के 425 किलोमीटर नेटवर्क से आगे निकल जाएगा। दिल्ली मेट्रो का दायरा 450 किमी से भी ज्यादा होगा। फिलहाल 213 किमी के नेटवर्क पर मेट्रो दौड़ रही है। वहीं, तीसरे फेज का 137 किमी हिस्सा निर्माणधीन है।

79 नये मेट्रो स्टेशन बनेंगे
चौथे फेज में 79 नये स्टेशन बनेंगे। इसमें करीब 37 किमी अंडरग्राउंड व 66.92 किमी एलिवेटेड होगा। वहीं, यह फेज चार नई लाइनों के साथ दो लाइन को विस्तार भी देगा।

इन इलाकों में पहुंचेगी मेट्रो
-रिठाला-बवाना से नरेला (21.73 किलोमीटर)
-जनकपुरी वेस्ट से आरके पुरम (28.92 किलोमीटर)
-मुकुंदपुर से मौजपुर 12.54 किमी
-इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ (12.58 किलोमीटर)
-एयरोसिटी से तुगलकाबाद (20.20 किलोमीटर)
-लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक (7.95 किमी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed