फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   100 bed hospital gift to residents of Tilak nagar delhi

तिलक नगर वासियों को 100 बेड के अस्पताल की सौगात

Thu, 02 Jan 2020 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 Jan 2020 05:29 AM IST
विज्ञापन
100 bed hospital gift to residents of Tilak nagar delhi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और उपराज्यपाल अनिल बैजल ने नए साल पर एसडीएमसी के तहत तिलक नगर इलाके में बुधवार को 100 बेड के अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अस्पताल से दिल्लीवालों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। यहां आधुनिक मशीनों से मरीजों के जांच होगी।

विज्ञापन


कार्यक्रम में दोनों ने कहा कि यहां मरीजों के इलाज के लिए बेहतर आधुनिक उपकरण, तकनीक और बिल्डिंग उपलब्ध कराए गए हैं। पांच मंजिला अस्पताल की बनावट अंग्रेजी के अक्षर ‘एच’ नुमा है। इसमें मरीजों को पार्किंग की सुविधा दी गई है। 
विज्ञापन


इस अस्पताल से तिलक नगर और आसपास रहने वाले करीब पांच लाख लोगों को लाभ मिलेगा। उपराज्यपाल ने कहा कि फंड की कमी के बावजूद लोगों के लिए पार्क, कचरा प्रबंधन, पार्किंग और सोलर एनर्जी आदि सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के तहत यह दूसरा अस्पताल है। एसडीएमसी का एक अस्पताल दिल्ली के कालकाजी इलाके में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएमसी निगमायुक्त ज्ञानेश भारती ने कहा कि 19157.53 स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल में बने अस्पताल के निर्माण में 64.5 करोड़ की लागत आई है। इसमें ओपीडी, प्रसूति विभाग, डेंटल, बाल रोग विभाग, विभिन्न जांच सेवाएं, आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथी, ऑपरेशन थियेटर्स, आईसीयू, इमरजेंसी, ट्रॉमा केयर औ मेडिकल स्टोर समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल के बेसमेंट में बनी पार्किंग में 262 कारें खड़ी करने की व्यवस्था होगी। 


डॉक्टरों और नर्सों के लिए यहां आवासीय परिसर भी है। पहले तल पर ओपीडी, जांच केंद्र, प्रसूति विभाग, सर्जरी, डेंटल और प्रशासनिक ब्लॉक है। दूसरे तल पर वार्ड, डॉक्टर रूम, आयुर्वेदिक केंद्र और तीसरे, चौथे व पांचवें तल पर ओटी और आईसीयू व मेडिकल स्टोर हैं। कार्यक्रम में एसडीएमसी महापौर सुनीता कांगड़ा, स्थायी समिति अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता और उपमहापौर राजदत्त गहलोत आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed