फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 times rapes in a day for 6 months, battling for life

6 महीने तक दिन में 10 बार होता रहा रेप, मौत की कगार पर युवती

Wed, 09 Dec 2015 06:00 PM IST
Updated Wed, 09 Dec 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
10 times rapes in a day for 6 months, battling for life

राजधानी दिल्ली से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें, एक 18 साल की युवती का इतनी बार रेप किया गया है कि वो अब वो जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।

विज्ञापन


युवती इस वक्त बैठने, चलने और बोलने में भी अक्षम है। इसके साथ ही उसके पूरे शरीर पर भी गंभीर चोटें लगी हैं। उसे दिल्ली के गुरू तेगबहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इस युवती को पश्चिम बंगाल से एक साल पहले लाया गया था। युवती का दावा है कि पिछले 6 महीने से उसके साथ दिन में करीब 10-10 बार अलग-अलग लोग रेप कर रहे थे। डॉक्टरों का मानना है कि उसके गिरते स्वास्थ्य की वजह भी उसके साथ लगातार हुए यौन शोषण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैरों में हो चुका है इंफेक्शन

10 times rapes in a day for 6 months, battling for life

युवती के अनुसार उसे ऋषिकेष, हरिद्वार, मनाली, मंगलोर और ऐसी ही कई जगहों पर ले जाया जाता था। वहां उसे किसी घर में रखकर उसके साथ रेप करवाया जाता था। उसने बताया कि ऐसा उसके साथ 6 महीनों तक लगातार होते रहा और मना करने पर उसे मारा-पीटा भी जाता था।

उसके पूरे पैर पर लगातार यौन शोषण के कारण इंफेक्शन हो गया है और इसे फैलने से रोकने के लिए डॉक्टरों को उनका पस निकालना पड़ा। उसने बताया कि उसका एक रिश्तेदार उसे बंगाल से यहां लाया था।

लेकिन जब उसकी तबियत खराब होनी शुरू हुई तो वो आदमी भी गायब हो गया। इस वक्त अस्पताल में उसकी देखभाल अन्य मरीजों के रिश्तेदार कर रहे हैं क्योंकि उसकी देखभाल के लिए कोई नही है।

कमर के नीचे के अंग काम नहीं कर रहे

10 times rapes in a day for 6 months, battling for life

शक्तिवाहिनी एनजीओ को उसके गुमशुदगी की जानकारी इस अप्रैल में ही मिली थी और तब से ही एनजीओ उसे ढूंढने की कोशिश कर रहा था। ये तो बीते सोमवार को कोलकाता पुलिस ने उन्हें जानकारी दी क‌ि लड़की तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती है।

शक्तिवाहिनी के अध्यक्ष रविकांत ने बताया कि युवती को सेप्टिक अर्थराइटिस है। इसके साथ ही उसके मुंह के अंदर और बाहर भी कई चोटें हैं जो उसका मुंह बंद करने के दौरान आई हैं। वो अपने कमर के नीचे के अंगों को भी इस्तेमाल कर सकने में मुश्किल महसूस कर रही है।

रविकांत ने दिल्ली महिला आयोग से मांग की है कि वो अस्पताल की फाइलों की जांच करें कि किसने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया और साथ ही उसकी देखभाल के लिए भी किसी की नियुक्ति करे।

इस तरह की हैवानियत का सोमवार के बाद सामने आया दूसरा बड़ा मामला है। पहले में 13 वर्षीय एक किशोरी से भी 6 महीनों तक एक दिन में कम से कम 20 लोगों द्वारा रेप होने का मामला सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed