{"_id":"5e21108d8ebc3e7d5a7cbc20","slug":"10-photographers-came-together-for-awareness-on-tiger-conservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः बाघ संरक्षण पर जागरूकता के लिए साथ आए 10 फोटोग्राफर, आईफैक्स में होगी प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः बाघ संरक्षण पर जागरूकता के लिए साथ आए 10 फोटोग्राफर, आईफैक्स में होगी प्रदर्शनी
Fri, 17 Jan 2020 07:10 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 17 Jan 2020 07:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में पहली बार 10 नामी फोटोग्राफर जंगल और वन्य जीवन पर केंद्रित प्रदर्शनी का आयोजन कर रहे हैं। एक सप्ताह तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को रफी मार्ग स्थित इंडियन फाइन आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स सोसायटी (आईफैक्स) बिल्डिंग में होगा।
विज्ञापन
वाइल्ड लाइफ - सेलिब्रेटिंग वाइल्डरनेस नाम की इस प्रदर्शनी में पद्मश्री से सम्मानित उत्तराखंड के फोटोग्राफर अनूप शाह, देश विदेश में प्रदर्शनी लगाकर नाम कमा चुके आकाश दास, नेशनल ज्योग्राफिक और डिस्कवरी जैसे चैनलों के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्में बना चुके अजय सूरी, नवीन रहेजा, मोहम्मद असलम, शरद वर्मा, नयन रहेजा प्रांजल शाह, बंकिम और तनीषा मालवीय के फोटो प्रदर्शित किये जायेंगे।
विज्ञापन
दो अनाथ बाघ शावकों पर डॉक्यूमेंट्री टाइगर्स हार्ट के लिए रामनाथ गोयका पुरस्कार से सम्मानित अजय सूरी का कहना था कि सरकार बाघों को बचाने के लिए बहुत प्रयास कर रही है। यह प्रदर्शनी लोगों में जागरूकता पैदा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन
अभी तक अधिकतर एक या दो फोटोग्राफर ही अपने चित्रों की प्रदर्शनी लगाते थे। यह पहली बार है कि इतने फोटोग्राफरों ने अपने चुनिंदा चित्र प्रदर्शनी में लगाए हैं। बाघ संरक्षण के लिए प्रसिद्ध पीलीभीत के कुंवर भारत सिंह बाघ संरक्षण ट्रस्ट ने सबसे बेहतर 3 चित्रों को पुरस्कार देने की घोषणा की है।