{"_id":"633c490802aeb87cba7734a5ebdafbae","slug":"1-100-crore-to-develop-the-drainage-system-in-ghaziabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1100 करोड़ से डेवलप होगा गाजियाबाद का ड्रेनेज सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1100 करोड़ से डेवलप होगा गाजियाबाद का ड्रेनेज सिस्टम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 07 Oct 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
शहर में जलभराव की समस्या जल्द ही दूर होगी। गाजियाबाद में 1100 करोड़ रुपये का बड़ा बजट खर्च कर ड्रेनेज सिस्टम डेवलप करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
नगर निगम और जल निगम के इंजीनियरों ने शहर की जरूरत को देखते हुए 1100 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार कर यूपी सरकार को भेजा है। इस प्लानिंग को केंद्र सरकार की ‘अमृत’ योजना में फंड मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
गाजियाबाद शहर का अधिकांश हिस्सा पुराना बसा हुआ है। यहां ड्रेनेज सिस्टम (नाले-नालियां) छोटे थे। बाद में आबादी बढ़ने के साथ ही इन नाले-नालियों से पानी नहीं निकल पा रहा।
विज्ञापन
अधिकांश शहर मे ड्रेनेज सिस्टम पुराना हो जाने की वजह से अब शहर का पानी ढोने में ये सक्षम नहीं हैं। केंद्र सरकार की ‘अमृत’ योजना में गाजियाबाद के ड्रेनेज सिस्टम को भी डेवलप करने की तैयारी है।
नगर निगम के निर्माण विभाग और जल निगम के अधिकारियों ने शहर के लिए 1100 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है।
इस बजट से पुराने नालों को अपग्रेड किया जाएगा, नए नाले भी बनाए जाएंगे, ताकि बरसात का पानी निकल सके।