{"_id":"7a191f1a6b175ddc45fee9e0051b075c","slug":"-hindi-news-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: वसंतकुंज में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: वसंतकुंज में लगी भीषण आग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 06 Dec 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में स्थित इलेक्ट्रिकल्स के गोदाम में शुक्रवार दोपहर को आग लग गई। करीब साढ़े तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग के समय गोदाम में कोई भी कर्मचारी नहीं था। गार्ड ड्यूटी पर थे। आग से किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है।
विज्ञापन
दक्षिण जिले की वसंत कुंज (नार्थ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार टाटा टेल्को कंपनी वाली गली, रंगपुरी गांव में अल्फा रेडियो प्राइवेट लिमिटेड का इलेक्ट्रीकल सामान का गोदाम है।
विज्ञापन
इस कंपनी के मालिक रमेश मेहता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आग के कारणों का पता नहीं लगा है। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। गोदाम मालिक ने भी पुलिस को आग से होने वाले नुकसान को ब्योरा नहीं दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार सुबह दिल्ली के आर.के. पुरम सेक्टर 12 में सड़क पर एक चलती कार में आग लग गई थी। ड्राइवर राम मौर्या ने बताया कि कार में आग लगने के वक्त वह अकेले थे। किसी राहगीर ने उन्हें कार में आग लगने की जानकारी दी।
इससे पहले बुधवार को दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में जींस पैकिंग की फैक्ट्री में आग लग गई। हादसे में चार मासूम समेत दो परिवारों के सात लोग झुलस गए। उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया गया।