पाक कलाकारों के खिलाफ फिर शिवसेना का हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली का विरोध थमा नहीं था कि शनिवार को साइबर सिटी में नगर निगम के साप्ताहित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध हो गया।
विरोध करने वाले खुद को शिव सैनिक बता रहे हैं। पाकिस्तान मुर्दाबाद और शिव सैनिक जिंदाबाद का नारा लगाते हुए उन्होंने मंच पर लगे पाकिस्तान के झंडे को उखाड़ फेंका।
सेक्टर-२९ ओपन थियेटर में पाकिस्तान के मास फाउंडेशन ग्रुप नगर निगम के बुलावे पर यहां नाटक प्रस्तुत करने आई थी। कार्यक्रम के शुरू होते ही कुछ लोग आ धमके और जमकर हंगामा किया।
पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे
पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए ओपन थियेटर में घुसे। कार्यक्रम में हंगामें से बेखबर आयोजक भी सकते में आ गए। पाकिस्तानी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम के बारे में स्थानीय सेक्टर-२९ थाने को सूचना दी गई थी, लेकिन कार्यक्रम के शुरू होने के बाद तक कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।
शिवसैनिक होने का दावा करने वाले लोगों पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तुरंत उनके देश भेजने की मांग कर रहे थे। कलाकारों के बीच बचाव में आए लोगों के साथ धक्का मुक्की की।
पुलिस के आने से पहले वो सभी फरार हो गए। जिसके बाद नाटक फिर से शुरू किया गया।नगर निगम के सांस्कृतिक सलाहकार विश्व दीपक त्रिखा का कहना है कि इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया था, लेकिन कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।
कलाकारों के साथ जो हुआ, वो बहुत शर्मनाक है। घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस आई और चली गई। नाटक के थीम में ऐसा कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था। एसएचओ अशोकु कुमार का कहना है कौन लोग थे, इसके बारे में जानकारी ली जा रही है। अभी कुछ और नहीं कहा जा सकता है।