फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth started Selfie for Age increase campaign

कांस्टेबल भर्ती के इंतजार में युवाओं ने शुरू किया सेल्फी फॉर उम्र बढ़ाओ अभियान

Tue, 21 Sep 2021 01:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Youth started Selfie for Age increase campaign
कांस्टेबल भर्ती के इंतजार में बेरोजगार युवाओं ने सेल्फी फॉर उम्र बढ़ाओ अभियान की शुरूआत की है। प्रदेशभर में दो दिन का सेल्फी फॉर उम्र बढ़ाओ अभियान की शुरुआत हुई है। बेरोजगारों को उम्मीद है इस अभियान से सरकार जागेगी और नई नियमावली के तहत जो विज्ञप्ति जारी होगी उसमें उम्र सीमा में बदलाव जरूर होगा।
विज्ञापन

देवभूमि बेरोजगार मंच के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि साल 2014 के बाद से उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल की भर्ती नहीं आई है। ऐसे में बेरोजगार चयन के लिए मांगी जाने वाली उम्र सीमा को पार कर चुके हैं। ‘सेल्फी फॉर उम्र बढ़ाओ’ अभियान के पहले दिन 10 हजार से अधिक युवा अपनी सेल्फी भेज चुके हैं। बेरोजगारों को उम्मीद है कि अभियान के अंतिम दिन तक एक लाख युवा अपनी सेल्फी भेजेंगे। राम कंडवाल ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस भर्ती में उम्र सीमा को लेकर उन्होंने हाई कोर्ट में भी याचिका दाखिल की है, लेकिन वह चाहते हैं कि सुनवाई से पहले सरकार खुद फैसला ले। इसमें 18 से 28 तक के युवाओं को उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन का मौका दिया जाए। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed