{"_id":"5dbe99398ebc3e017e52e339","slug":"youth-death-due-to-dengue-and-viral-fever-in-bajpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: भाजयुमो नेता के बाद बाजपुर में युवक की डेंगू और वायरल से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: भाजयुमो नेता के बाद बाजपुर में युवक की डेंगू और वायरल से मौत
Mon, 04 Nov 2019 08:40 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 04 Nov 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तराखंड के सितारगंज में भाजयुमो नेता की मौत के बाद रविवार को बाजपुर में एक युवक की मौत हो गई। ऊधमसिंह नगर में बाजपुर की सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में डेंगू और वायरल फीवर से युवक अजय सैनी ( 25) पुत्र जागन सिंह निवासी की मौत हो गई।
विज्ञापन
बुखार के लागातर मामलों से गांव में दहशत बनी हुई है। युवक सुल्तानपुर पट्टी में बचपन से अपनी बुआ के घर रह रहा था। क्षेत्र में अब तक लगभग 60 लोगो मे डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
शनिवार को शक्तिफार्म में भाजपा युवा मोर्चा के नेता इफ्तिखार हुसैन (34) पुत्र रईसुद्दीन की मौत हो गई थी। वह पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। इससे पहले शुक्रवार को भी एक महिला की डेंगू से मौत हुई थी।
विज्ञापन