{"_id":"0a6db4c798fca65594145942570fc27b","slug":"your-atm-card-will-never-be-locked-in-atm-machine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मशीन में नहीं फंसेगा आपका एटीएम कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मशीन में नहीं फंसेगा आपका एटीएम कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Jan 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर कभी किसी एटीएम मशीन में ट्रांजेक्शन के दौरान गड़बड़ी होने पर आपका कार्ड मशीन में फंसे रहने का अनुभव रहा हो तो अब ऐसा नहीं होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देशों के बाद बैंकों ने एटीएम मशीनों में नया सिस्टम शुरू कर दिया है। कार्ड अंदर जाते ही स्वीप होकर बाहर आ जाता है।
दो तरह की मशीनें
एटीएम में दो तरह की मशीनें होती हैं। एक मशीन में तो सीधे कार्ड स्वैप करने की आजादी होती है, जिसमें कार्ड फंसता नहीं है। दूसरी तरह की मशीन में एटीएम कार्ड मशीन में जाता है। इसके बाद ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया होती है। इसमें सबसे बड़ा खतरा यह था कि अगर जरा भी देरी हुई तो कार्ड भीतर फंस जाता था।
रिजर्व बैंक के निर्देशों के बाद नई व्यवस्था
रिजर्व बैंक ने देशभर से आए फीडबैक के बाद बैंकों को निर्देशित किया था कि एटीएम जाने वाले किसी ग्राहक का कार्ड मशीन में नहीं फंसना चाहिए। इस पर बैंकों ने नई व्यवस्था शुरू कर दी है। अब ऐसी मशीनों में जैसे ही आप कार्ड लगाएंगे तो वह भीतर चला जाएगा। इसके तुरंत बाद स्वैप होकर बाहर आ जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद आपको अपना पासवर्ड डालकर ट्रांजेक्शन करना होगा। इस दौरान अगर कोई गड़बड़ी हुई तो आपका कार्ड आपके हाथ में रहेगा। बैंक एक्सपर्ट जगमोहन मेंदीरत्ता ने बताया कि जितनी भी एटीएम मशीनें ऐसी हैं, उन सभी जगहों पर यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।