फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   young woman was raped in captivity

खुलासाः बंधक बनाकर करवाता था देह व्यापार

Sun, 06 Oct 2013 08:33 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 06 Oct 2013 08:33 PM IST
विज्ञापन
young woman was raped in captivity

पुलिस ने आदर्शनगर में छापा मारकर देह व्यापार के धंधे से जुड़े एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। छापे में एक युवती और किशोरी को भी मुक्त कराया गया है। युवती से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था जबकि किशोरी को भी इस धंधे में धकेलने की पूरी तैयारी थी।

विज्ञापन


इस पूरे मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मानव तस्करी और देह व्यापार की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इस दौरान किशोरी के साथ दुराचार किए जाने का भी खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


पढें, बदरीनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, पत्थर गिरने से सड़क बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


बंधक बनाकर करवा रहे थे देह व्यापार
कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि आदर्शनगर में एक किराए के मकान में नेपाली मूल की युवती और बिहार के भीमपुर क्षेत्र निवासी किशोरी को बंधक बनाकर उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेला गया है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी और युवती को कोतवाली ले आई। पूछताछ में पता चला कि युवती को आरोपियों ने देह व्यापार के धंधे में धकेला है। इसके साथ ही किशोरी को भी इस धंधे में धकेलने का प्रयास किया जा रहा था।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
पुलिस ने बताया कि दिल्ली की कस्तूरी मार्ग रोड निवासी रब्बान और खातून तथा देवबंद निवासी राजू उर्फ रिजवान उससे अनैतिक देह व्यापार करा रहे थे।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जेएस पुंडीर ने बताया कि दोनों की तहरीर पर पुलिस ने खातून, रब्बान निवासी कस्तूरी मार्ग दिल्ली और राजू निवासी देवबंद के खिलाफ धारा 370, 4,5,6 सेक्शन के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पुंडीर ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व नेपाली मूल की लड़की को मोहनपुरा निवासी तौफीक ने भगवानपुर बुलाया था। नेपाली मूल की लड़की अपने साथ एक किशोरी को भी ले गई थी।

पढें, ऑर्डर-ऑर्डर...पैरवी तो ढंग से करो सरकार!

किशोरी के साथ दुराचार कर डाला
इसी दौरान आरोपी ने किशोरी के साथ दुराचार कर डाला। किशोरी और युवती दोनों ने विरोध भी किया पर आरोपी ने उनकी एक नहीं सुनी। किशोरी को भी आरोपी देह व्यापार के धंधे में धकेलने का प्रयास कर रहे थे।


इस मामले में तौसीफ के खिलाफ दुराचार का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर पुंडीर ने बताया कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

पढें, एसडीएम बोली कहां से लाऊं चाय के पैसे साहब

चार दिन पूर्व छोड़ गए थे किशोरी
आदर्शरनगर से बरामद हुई किशोरी और युवती के मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस की मानें तो करीब चार दिन पूर्व बिहार के भीमपुर निवासी किशोरी आदर्शनगर में लाई गई थी।

किशोरी के पिता की मौत हो चुकी थी। उसका रिश्ते का फूफा उसे दिल्ली में खातून के पास छोड़ गया था। इसके बाद रब्बान ने अपने एक परिचित के जरिए किशोरी को आदर्शनगर में युवती के पास भिजवाया था। आरोपी किशोरी को भी जबरन देह व्यापार में धकेलना चाह रहे थे जबकि युवती पहले से ही उनके चंगुल में फंसी हुई थी।

'हत्यारों' का जिला, यहां हर छठवें दिन होता है एक 'कत्ल'

सत्यापन होता तो पहले ही खुल जाता मामला
पुलिस सत्यापन अभियान को गंभीरता से लेती तो यह मामला काफी पहले ही खुल गया होता। लेकिन सत्यापन के काम में पुलिस गंभीरता नहीं दिखाती। बताया गया है कि नेपाली मूल की युवती करीब छह माह से इस कालोनी में रह रही थी। यदि पुलिस सत्यापन करती तो पुलिस के सामने पहले ही सच्चाई आ जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed