{"_id":"7f8ef5052cafe1d507a6cf777537ca1c","slug":"yoga-mahotsav-start-at-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अव्यवस्था' के बीच ऋषिकेश में योग महोत्सव होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अव्यवस्था' के बीच ऋषिकेश में योग महोत्सव होगा शुरू
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sat, 01 Mar 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी ऋषिकेश में शनिवार से शुरू हो रहे दो अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सवों में शामिल होने के लिए देश-दुनिया से आने वाले सैकड़ों साधकों को जगह-जगह लगे कचरे के ढेरों, अव्यवस्थित गंगा घाटों, सड़कों पर आवारा पशुओं के जमावड़े और गंगा तटों पर पसरी गंदगी के ढेरों से से दो-चार होना होगा।
विज्ञापन
वैसे तो योग महोत्सवों के तहत सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मगर क्षेत्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं की ओर कोई गौर नहीं किया गया।
विज्ञापन
पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के लिए देसी एवं विदेशी साधक योग केंद्रों तक पहुंच चुके हैं। मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन और परमार्थ निकेतन आश्रम में पंजीकरण प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। परमार्थ प्रवक्ता राम महेश मिश्र ने बताया कि योग वीक का शुभारंभ शनिवार सुबह पांच बजे हो जाएगा।
विज्ञापन
बताया कि महोत्सव के लिए पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, मुख्यमंत्री हरीश रावत, केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, अमृता रावत आदि को निमंत्रण दिया गया है। महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे शामिल होंगे।
उधर, जीएमवीएन के गंगा रिसार्ट में शुक्रवार तक लगभग 124 साधकों ने पंजीकरण कराया है। बताया कि महोत्सव के तहत क्विज और योग प्रतियोगिता के लिए तीन सौ लोगों के पंजीकरण हुए हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
साइकिल रैली से होगा प्रचार
गंगा रिसार्ट में शनिवार को योग महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए साइकिल जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी। बताया गया कि रैली में देसी और विदेशी साधक प्रतिभाग करेंगे और योग के महत्व की जानकारी देंगे।
स्वर्गाश्रम क्षेत्र में अव्यवस्थाएं संज्ञान में नहीं हैं। यदि ऐसा है तो तत्काल नगर पंचायत के ईओ को निर्देश जारी किए जा रहे हैं, शनिवार तक व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी जाएंगी।
- पीएस राणा, एसडीएम कोटद्वार