व्हॉट्सऐप पर कुछ इस तरह चढ़ा वर्ल्ड कप फीवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को होने वाले वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर बेताबी का आलम वर्चुअल वर्ल्ड पर भी नजर आया। व्हाट्स ऐप पर दिनभर मैच से जुड़े मैसेज और चुटकुले शेयर होते रहे। ऐसे ही कुछ चुटकुले आपके लिए...
॥ विजयी भव: टीम इंडिया ॥
सूर्य की प्रथम किरण ‘रोहित’ जब ‘शिखर’ पर से अपना ‘विराट’ दर्शन देगी, तब, देवों के देव ‘सुरेश’ प्रसन्न प्रसन्न हो कर नृत्य करेंगे। अपराजित ‘अजिंक्य’ के साथ ‘महाइंद्र’ जुगलबंदी रचेंगे।
सूर्य के देव ‘रविंद्र’ के ‘अश्विन’ पुंज से प्रभावित ‘मोहित’ की मोहिनी में प्रतिस्पर्धी ध्वस्त हो जाएंगे। तब खुदाई फ रिश्ता ‘शमी’ ठंडे दिमाग से रास्ता दिखाएंगे और ‘उमेश’ अपनी अनुपम लय में रौद्र रूप धारण कर तांडव करके सिडनी को फाइनल की सीढ़ी बना देंगे।
-शुभकामनाओं के साथ टीम इंडिया को समर्पित।
मैच के दिन अवकाश घोषित करने विषयक
श्रीमान कलेक्टर महोदय,
समस्त जिला कलेक्ट्रेट, भारत
विषय: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दिन अवकाश घोषित करने विषयक
मान्यवर,
आपको यह जानकर अत्यंत खुशी होगी कि भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप 2015 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। उसका मुकाबला चार बार की विश्व विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया से होगा। सारा देश इस दिन टकटकी लगाकर मैच देख अपने देश के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करना चाहता है। परंतु इस दिन कोई अवकाश न होने के कारण नौकरीपेशा खेलप्रेमी पसोपेश में हैं।
अत: आपसे निवेदन है कि राष्ट्रीय महत्व के इस मैच के दिन अवकाश घोषित करने का कष्ट करें। ताकि हम सभी नौकरी पेशा खेलप्रेमी भी इस मैच का आनंद ले सकें।
धन्यवाद
भारत के समस्त खेलप्रेमी
ये भी हैं मस्त
- अब ऑस्ट्रेलिया देखेगी इंडिया के तेवर
जब उनको धोएंगे अनुष्का के 10 देवर।
- गुरुवार को कई लोग बीमारी की छुट्टी पर होंगे
उन्हें देखने के लिए डॉक्टर उपलब्ध नहीं होंगे
बिना दवाई
वह खुद ही स्वस्थ होकर शुक्रवार को ऑफिस लौट आएंगे
- मैंने सुना है,
प्यार करने वालों की नींद उड़ जाती है।
जिसकी भी उड़ी हो,
मुझे सुबह जल्दी उठा देना
सेमीफाइनल है।