फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women recruitment in uttarakhand police.

उत्तराखंड पुलिस में बढ़ेगा आधी आबादी का दबदबा

Fri, 01 Jan 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 01 Jan 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
women recruitment in uttarakhand police.

साल 2016 में पुलिस विभाग में आधी आबादी का दबदबा बढ़ जाएगा। नये साल में कांस्टेबल और दारोगाओं की सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए शासनादेश एक-दो दिन में जारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस में महिला बल की कमी को देखते हुए महिला दारोगा के 150 नये पद सृजित किए गए हैं। इसके पीछे मंशा हर थाने में महिला दारोगा तैनात करने की है। हालांकि पुलिस मुख्यालय द्वारा 300 के करीब महिला दारोगाओं की भर्ती का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन वित्तीय संकट के चलते पदों की संख्या घटा दी गई। एक हजार महिला कांस्टेबलों की भर्ती होनी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत काफी समय से महिलाओं की भर्ती के पक्षधर रहे हैं। सार्वजनिक रूप से उन्होंने कई बार यह बात कही भी। पदों की संख्या निर्धारण की माथापच्ची में काफी समय लग गया। इस कारण प्रक्रिया खिंचती चली गई, लेकिन नए साल में उन युवतियों का पुलिस में भर्ती का सपना साकार होने जा रहा है, जो काफी समय से तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे के खिलाफ जागरूकता
नये साल में दून पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई को तेज करने के संकल्प को दोहराया है। एसएसपी डा. सदानंद दाते का कहना है कि पुलिस कार्रवाई के साथ शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और जन सामान्य को जागरूक कर मुहिम को आगे बढ़ाया जाएगा। नशे की वजह से भटक गए काफी युवाओं को फिर से मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed