Dehradun: टिहरी में नाबालिग किशोरी से लव जिहाद पर महिला आयोग ने लिया संज्ञान, कड़ी कार्रवाई के लिए कहा गया
पुलिस ने नाबालिग के साथ दोनों युवकों को नजीबाबाद और स्थानीय युवक को कीर्तिनगर से गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विस्तार
जनपद टिहरी गढ़वाल के कीर्ति नगर में 10वीं कक्षा की छात्रा को सैलून में काम करने वाले समुदाय विशेष के एक युवक द्वारा लव जिहाद में फंसा कर अपहरण करने के मामले में राज्य महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल से फोन पर बात कर घटनाक्रम की जांच और प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके साथ ही पीड़ित किशोरी की काउंसलिंग कराने और उसकी देखरेख की जिम्मेदारी सीडब्लूसी टीम द्वारा कराने को कहा। उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
आयोग अध्यक्ष ने कहा कि देवभूमि में लव जिहाद, धर्मान्तरण जैसी घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं है। राज्य में बेटियों को सोशल मीडिया पर नाम बदल दोस्ती के नाम पर बहला-फुसला गुमराह किया जा रहा है। इस पर अभिभावकों और कानून से जुड़ी एजेंसियों को सतर्क रहना होगा।
न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया
कीर्तिनगर थाना क्षेत्र से उत्तर प्रदेश का मुस्लिम युवक अपने रिश्तेदार और एक स्थानीय युवक की मदद से क्षेत्र की एक नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले गया था। पुलिस ने मामले में नाबालिग के साथ दोनों युवकों को नजीबाबाद और स्थानीय युवक को कीर्तिनगर से गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
एसएसपी आयुष अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 26 अक्तूबर को कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विद्यालय प्रबंधन ने थाने में तहरीर दी कि एक नाबालिग छात्रा फर्जी नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर इस्लाम का प्रचार-प्रसार कर रही है। पुलिस ने नाबालिग के परिजनों के सामने उसकी काउंसलिंग करवाई। 28 अक्तूबर को नाबालिग के परिजनों ने कीर्तिनगर थाने में दी तहरीर में बताया कि कीर्तिनगर बाजार में सैलून संचालक सलमान (23) निवासी ग्राम अकबरपुरा चौगांवा थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी कर उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया। रात से उनकी बेटी घर से गायब है।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में दीपोत्सव के साथ शुरू हुई कपाटबंदी प्रक्रिया, दीपों से सजेंगे गंगा घाट
मामले की जांच करने के लिए कोतवाली निरीक्षक देशराज शर्मा के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, एक्टिव सर्विलांस और अन्य स्रोतों से जानकारी जुटानी शुरू की। पुलिस की एक टीम नजीबाबाद के लिए रवाना हुई। 29 अक्तूबर को पुलिस ने आरोपी सलमान और उसके रिश्तेदार शान मलिक (24) निवासी ग्राम मोजमपुर तुलसी थाना नजीबाबाद को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दूसरी टीम ने मामले में स्थानीय निवासी राकेश भट्ट निवासी जाखणी को कीर्तिनगर से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो, अपहरण और धर्म-परिवर्तन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।