फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali 2024 Gangotri and Yamunotri Dham Door Process of closing will begin with Deepotsav

Uttarkashi: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में दीपोत्सव के साथ शुरू हुई कपाटबंदी प्रक्रिया, दीपों से सजेंगे गंगा घाट

Thu, 31 Oct 2024 09:14 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 31 Oct 2024 09:14 AM IST
सार

दो नवंबर को अन्नकूट के पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। कपाटबंदी की प्रक्रिया एक नवंबर को दीपोत्सव से शुरू होगी। 

विज्ञापन
Diwali 2024 Gangotri and Yamunotri Dham Door Process of closing will begin with Deepotsav
Gangotri - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दीपावली का त्योहार शुरू होते ही गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में कपाटबंदी की तैयारी शुरू हो गई है। दोनों धामों में कपाटबंदी की प्रक्रिया दीपोत्सव के साथ शुरू होगी। इस दौरान गंगोत्री स्थित मां गंगा के मंदिर को करीब 8 क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा। वहीं, यमुनोत्री धाम में भी बुधवार से ही दीपोत्सव शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


चारधामों के शीतकाल के लिए कपाटबंदी का क्रम गंगोत्री व यमुनोत्री धाम से शुरू होता है। आगामी दो नवंबर को अन्नकूट के पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि कपाटबंदी की प्रक्रिया एक नवंबर को दीपोत्सव से शुरू होगी। धाम में पटाखे तो नहीं फोड़े जाएंगे। लेकिन गंगा मंदिर के साथ गंगा घाट को दीपों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन


12:14 मिनट पर बंद किए जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट
बताया कि गंगा मंदिर को भी करीब 7 से 8 क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा। बताया कि कपाट बंदी की प्रक्रिया 2 नवंबर को सुबह चार बजे से शुरू होगी। इस दौरान विशेष आरती व पूजन कर मां भगवती गंगा के स्वर्ण विग्रह को उनकी डोली में विराजित किया गया जाएगा। साथ ही चांदी के अखंड दीपक में छह माह के लिए घी-तेल आदि डाला जाएगा। बताया कि 12:14 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ड्रोन से दून- काशीपुर में पानी का हुआ छिड़काव, PCB का दावा-पहली बार राज्य में किया गया प्रयास

उधर, यमुनोत्री धाम में बुधवार से ही दीपोत्सव शुरू कर दिया गया है। पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरूषोत्तम उनियाल ने बताया कि मां यमुना के मंदिर के साथ यमुना नदी तट पर दीपक जलाएं जा रहे हैं। साथ ही उनके खरशाली गांव स्थित मायके पर भैयादूज के पावन पर्व पर रात्रि को भजन कीर्तन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed