फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman slapped employee

महिला ने मारा थप्पड़, पिता ने मांगी माफी

Wed, 15 Jan 2014 11:58 PM IST
अमर उजाला, ऊखीमठ
अमर उजाला, ऊखीमठ Updated Wed, 15 Jan 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
woman slapped employee

ऊखीमठ के तहसील दफ्तर में एक महिला ने जानकारी मांगने पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तहसील कर्मी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

विज्ञापन


वहीं तहसील कर्मी का कहना था कि महिला ने ही उससे बदतमीजी की। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।

राजनीतिक दल से जुड़ी है महिला
बुधवार को एक राजनीतिक दल से जुड़ी महिला अपने पिता के साथ तहसील कार्यालय पहुंची। यहां एक तहसील कर्मी से बहस के बाद महिला ने उसे थप्पड़ मार दिया।

क्या कहना है महिला का
उसका कहना था कि एक साल पुराने भूमि विवाद में एसडीएम के जांच के आदेश देने के बाद इस तहसील कर्मी ने जांच की थी। मगर रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट में आज तक नहीं दी।


उसने जानकारी मांगी, तो तहसील कर्मी ने उससे अभद्रता की। वहीं, तहसील कर्मी का कहना था कि महिला तहसील में आते ही उससे उलझ गई और हाथ चला दिया।

पिता ने मांगी माफी
एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि महिला के पिता का शांति भंग में चालान हुआ था। वह जांच रिपोर्ट मांग रही थी। तहसील कर्मी ने अभद्रता नहीं की। महिला के पिता ने माफी मांगते हुए भविष्य में इसे न दोहराने की वायदा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed