फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman murder in dehradun medical test of two accused

चौथी मंजिल से धक्का देकर महिला की हत्या का मामला, पुलिस को महिला से दुष्कर्म होने की आशंका

Tue, 15 Oct 2019 02:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 15 Oct 2019 02:32 PM IST
सार

  • अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल
  • चौथी मंजिल से धक्का देकर महिला की हत्या का मामला

विज्ञापन
woman murder in dehradun medical test of two accused
प्रतीकात्मक

विस्तार

विजय पार्क में महिला को चौथी मंजिल से धक्का देकर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी दोनों प्रेमियों का मेडिकल कराया है। पुलिस ने यह कार्रवाई दुष्कर्म की आशंका के चलते की है। इनके कपड़े आदि भी कब्जे में लेकर एफएसएल को जांच को भेजा है। सोमवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


बसंत विहार क्षेत्र के विजय पार्क स्थित निर्माणाधीन चार मंजिला बिल्डिंग से महिला को धक्का देकर मारने के मामले में पुलिस ने कथित प्रेमी अभिषेक उर्फ दीपक चौहान निवासी चंदननगर और दुर्गेश उर्फ सन्नी निवासी बलबीर रोड को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद उनका अंतरंग मेडिकल कराया।
विज्ञापन


पुलिस को आशंका थी कि हो सकता है कि महिला को मारने से पहले आरोपियों ने उसके साथ जोर जबरदस्ती की हो। मृतक महिला के साथ आरोपियों के कपड़ाें को भी कब्जे में लेकर एफएसएल भेजा है। एसओ बसंत विहार नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि पुलिस तमाम पहलुओं पर विवेचना कर रही है। विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला नशे में थी या नहीं, नहीं हुआ साफ 

महिला के शव के पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकाें ने विसरा संरक्षित किया है। एसओ बसंत विहार नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो पाएगा कि महिला नशे में थी या नहीं। फिलहाल आरोपी बीयर पीने की बात कह रहे हैं। 

महिला को लेकर दोनों आरोपियों में कई बार हुआ झगड़ा

देहरादून। महिला की मौत के मामले में पिता ने बसंत विहार थाने में दीपक और दुर्गेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पति से विवाद के चलते बेटी चार-पांच माह से मायके में थी, जबकि उसकी नौ साल की बेटी पापा के साथ रहती है। शनिवार रात बेटी आरोपी दीपक के साथ शराब पीकर घर आई थी। पत्नी ने धमकाया तो वो दोनों घर से चले गए।

रात में उन्हें पुलिस से पता चला कि बेटी निर्माणाधीन बिल्डिंग तल पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली है। नाजुक हालत में उसे दून अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि बेटी से शादी को लेकर दीपक चौहान और दुर्गेश के बीच पहले भी कई बार विवाद हुआ। उनमें मारपीट भी हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed