{"_id":"5995bc184f1c1b46758b485f","slug":"woman-dies-due-to-snake-bite-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश के बाद पत्नी को ले गया तांत्रिक के पास, उसने कर डाला ऐसा काम कि अब पछता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश के बाद पत्नी को ले गया तांत्रिक के पास, उसने कर डाला ऐसा काम कि अब पछता रहा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Thu, 24 Aug 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला को सांप ने काट लिया। लेकिन उसका पति उसे अस्पताल ले जाने की वजाए तांत्रिक के पास ले गया। वहां तांत्रिक ने ऐसा काम कर डाला कि पति अब पछता रहा।
विज्ञापन
झाड़फूंक के चक्कर में पड़े पति को अपनी पत्नी की जान से हाथ धोना पड़ा। पति अगर महिला को अस्पताल ले जाता तो शायद उसकी जान बच जाती। यह घटना साबित करती है कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं हैं।
विज्ञापन
मामला ताकुला ब्लॉक के डोटियालगांव का है। कुछ दिन पहले मजदूर किशन सिंह की पत्नी महिमा देवी (46) खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। ग्रामीण महिला को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला ले गए, लेकिन डाक्टरों ने महिला के परिजनों को अल्मोड़ा अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
परिजन उसे अल्मोड़ा न लाकर वापस घर ले आए और झाड़फूंक से इलाज कराने लग गए। करीब 10-12 दिन तक इलाज कराने के बाद महिला की मौत हो गई। गरीब परिवार के किशन सिंह के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं।