फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wife's marriage with her lover by husband.

बड़े दिल वाला पति, प्रेमी से कराएगा पत्नी की शादी

Thu, 08 Jan 2015 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 08 Jan 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
wife's marriage with her lover by husband.

परिजनों के दबाव में जबरन सात फेरे लेने के बाद भी प्रेमी की याद में सिसकती पत्नी को देखकर पसीजना, फिर बड़ा दिल दिखाते हुए प्रेमी से पत्नी के ब्याह की राह आसान बनाना। सुनने में तो यह सिर्फ अफसानों और फिल्मों की कहानी लगती है पर ऐसा हकीकत की दुनिया में भी हुआ है।

विज्ञापन


हरिद्वार के ज्वालापुर कस्बे में ऐसा ही वाकया पेश आया है जिसमें पति ने अपनी नवोढ़ा पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की ठानी है। लोग पति के जज्बे की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन


ज्वालापुर की एक युवती बचपन से ही अपने पड़ोसी युवक को प्यार करती थी। परिजनों के दबाव से मार्च 2014 में ज्वालापुर में रहने वाले एक अन्य युवक से उसका विवाह हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद भी विवाहिता अपने बचपन के प्यार को भुला नहीं पाई और हमेशा सिसकती रहती थी। शुरू में इस मुद्दे पर ससुराल में तकरार भी हुई। मामला घर की चौखट से निकलकर महिला सहायता केंद्र तक पहुंच गया।

घरवाले थे ख‌िलाफ, उन्हें भी मनाया

wife's marriage with her lover by husband.

सहायता केंद्र में परामर्श के दौरान सच्चाई निकलकर सामने आई। सहायता केंद्र की पूर्व प्रभारी भावना कैंथोला के सामने विवाहिता ने स्वीकार किया कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है।


ससुराल पक्ष तक यह बात पहुंची तो सभी आवेश में आ गए लेकिन पति ने सभी को धीरज रखने की सलाह दी। पत्नी की हालत देखकर खुद उसने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी और पत्नी को तसल्ली दी कि कोई पत्नी का साथ दे या न दे लेकिन वह उसकी शादी उसके प्रेमी से करा कर ही रहेगा। महिला सहायता केंद्र में अपनी तरह का यह पहला मामला है।

महिला सहायता केंद्र की प्रभारी सरिता शाह ने बताया कि दंपति मध्यवर्ग के हैं। युवक पेशे से एक कंपनी में सेल्समैन है। फिलहाल विवाहिता अपने मायके में रह रही है। उसकी प्रेमी से शादी की बात तय हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed