{"_id":"8809d107bc073e0c3c2c104b53eba610","slug":"wednesday-s-rain-could-raise-difficulties-in-doon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार को दून में मुश्किलें बढ़ा सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधवार को दून में मुश्किलें बढ़ा सकती है बारिश
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2013 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में बुधवार को तेज बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि लोगों को बारिश के चलते भारी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
जैसी आशंका व्यक्त की गई थी, ठीक वैसा ही हुआ। दून में मंगलवार को तेज बारिश पड़ी। शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 63.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
इसकी वजह से तापमान लुढ़क गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया। बारिश की वजह से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं जगह-जगह हुए जलभराव ने लोगों की दिक्कत बढ़ा दी।
विज्ञापन
आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 97, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 92 दर्ज किया गया गया। प्रदेश में अन्य स्थानों पर भी बारिश का दौर रहा। मुक्तेश्वर में 8.5, जबकि पंतनगर में 26.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
बुधवार को भी मौसम का यह क्रम बने रहने की उम्मीद है। राज्य मौसम केंद्र ने अगले 36 घंटे में प्रदेश में दून समेत कुमाऊं के पिथौरागढ़, नैनीताल, उधम सिंह नगर आदि स्थानों पर एक दो क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
इसका माप 40-80 मिलीमीटर के बीच रह सकता है। अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। माप पांच से 30 मिलीमीटर तक रहने की संभावना है।
राज्य मौसम केंद्र के अनुसार तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 27, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।