फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather update on holi.

बारिश डाल सकती है होली के रंग में भंग

Fri, 06 Mar 2015 05:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 06 Mar 2015 05:50 AM IST
विज्ञापन
weather update on holi.

दून में आज होली पर शाम के वक्त गरज-बरस हो सकती है। आंशिक बादल छाने के साथ ही कुछ हिस्सों में गरजन वाले बादल विकसित होने के आसार बने हुए हैं।

विज्ञापन


राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो प्रदेश में अन्य जगह मौसम सूखा ही रहेगा। चमोली जिले के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा के साथ ही बर्फ गिरने की संभावना है।
विज्ञापन


कई जगह हुई बारिश
प्रदेश में बृहस्पतिवार को कई जगह बूंदाबांदी रही। मुक्तेश्वर में 0.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। उधर, राजधानी दून में बृहस्पतिवार को अच्छी धूप खिली। शाम के वक्त हालांकि आसमान बादलों से ढक गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 95, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 28 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान उछला
अधिकतम तापमान में तकरीबन दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। यह 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़त रही। यह 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को भी दून के अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट, जबकि न्यूनतम तापमान में उछाल की संभावना है। यह क्रमश: 23 और 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed