...तो गर्मी के मौसम में एक माह ज्यादा 'जलाएगा' सूरज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदी के अंत तक गर्मी के मौसम की अवधि में एक माह बढ़ जाएगी। कार्बन डाइऑक्साइड में दो गुणा बढ़ोतरी और तापमान में 4-5 डिग्री का इजाफा हो सकता है।
यह तथ्य संयुक्त राष्ट्र के तत्वाधान में जलवायु परिवर्तन पर कार्यरत अंतर सरकारी समिति (आईपीसीसी) के विशेषज्ञों ने देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित कार्यशाला में उजागर किए।
कार्यक्रम का आयोजन क्लाइमेट एंड नालेज नेटवर्क (सीडीकेएन), सेंट्रल हिमालयन इन्वायरमेंट एसोसियशन (चिया) तथा उत्तराखंड वन विभाग ने संयुक्त रूप से किया था।
जलवायु परिवर्तन के लिहाज से उत्तराखंड संवेदनशील
कार्यक्रम में आईपीसीसी की पांचवीं आकलन रिर्पोट में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए। रिर्पोट में कहा गया कि वर्ष 1900 से अब तक समुद्र का जल स्तर 20 सेंटीमीटर बढ़ गया है।
एशिया में कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में पिछले एक दशक तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कार्यक्रम में विश्व के तापमान में हुई वृद्धि के कई मॉडल पेश किए गए।
मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के लिहाज से उत्तराखंड संवेदनशील राज्य है। विशेषज्ञों के साथ मिलकर किया गया यह प्रयास सराहनीय है। विशिष्ठ अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर राज्य सरकार बेहद गंभीर है।