फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   water technical staff on strike

हड़ताल पर गए पेयजल तकनीकी कर्मचारी

Mon, 21 Oct 2013 06:51 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Oct 2013 06:51 PM IST
विज्ञापन
water technical staff on strike

जल संस्थान को राजकीय विभाग घोषित करने सहित 10 सूत्री मांगों के लिए सोमवार को पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन ने जल भवन में धरना दिया। इस दौरान संगठन की ओर से प्रमुख सचिव पेयजल को ज्ञापन भी भेजा गया।

विज्ञापन


नेहरू कालोनी स्थित जल भवन में मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में धरना सभा में संगठन के प्रांतीय महामंत्री हृदेश चंदेल ने कहा कि कर्मचारियों की 10 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए 26 अगस्त 2013 को प्रबंधक के साथ वार्ता हुई थी।
विज्ञापन


मांग पूरी किए जाने के संबंध में दोनों पक्षों में समझौता किया गया। मगर इसके बाद प्रबंधक पक्ष ने लिखित समझौता किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की।

रिपोर्ट अभी शासन में ही अटकी
इस कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जल संस्थान को राजकीय विभाग घोषित करने के संबंध में एकल सदस्य की समिति बनाई गई थी, लेकिन रिपोर्ट अभी शासन में ही अटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एसीपी और पेंशन संबंधी मांगों पर भी कोई काम नहीं हो सका है। धरने में पूरन तिवाड़ी, हृदेश चंदेल, विनोद भट्ट, टीएस मिश्रा, धनवीर नेगी, विनोद वर्मा, श्याम लाल, गोविंद सिंह, अजय अग्रवाल, अवनीश शर्मा, अरविंद, शेखर तिवारी, राजेंद्र कोठारी, खुशाल राणा, केपी खाली आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed