पानी के लिए लड़ रहे हैं बंजारावाला के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हफ्ते भर तक पानी नहीं आता
राजधानी के बंजारावाला क्षेत्र में जब पानी की व्यवस्था कुछ परिवारों के लिए की गई थी जबकि अब वहां हजारों लोग बस गए। आए दिन बिल्डर्स यहां नए-नए मकान बना रहे हैं। ऐसे में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। कई बार तो हफ्ते भर तक लोगों के यहां एक बूंद पानी तक नहीं टपकता।
ऐसे में लोग अपने पैसे खर्च कर पानी के टैंकर मंगवाते हैं। विभाग से कोई टैंकर आ भी जाता है तो पानी भरने को लेकर लोग आपस में ही उलझ जाते हैं। विभाग की ओर से आने वाले टैंकरों पर रास्ते में ही लोग टूट पड़ते हैं, ऐसे में गली के अंत में रहने वाले लोगों तक पानी ही नहीं पहुंच पाता है।
जल संस्थान की ओर से जल्द ही कोई योजना लागू किए जाने की सिर्फ बाते हो रही हैं। पहले तक सिंचाई विभाग के ट्यूबवेल से पानी दिए जाने की बात की जा रही थी तो अब शिक्षा विभाग के स्कूल की भूमि मांगी जा रही है। योजना जब भी पूरी होगी लेकिन तब तक लोगों को पेयजल किल्लत से तो जूझना ही पड़ रहा है।
एक दिन पानी दे देते हैं तो फिर एक-एक हफ्ते तक पानी नहीं आता, ऐसे में बस इसी इंतजार में रहते हैं कि आज पानी आएगा, आज आएगा फिर भी दिक्कत नहीं निपटती तो जल संस्थान के अधिकारियों से शिकायत की जाती है।-प्रियंका
जब भी मोहल्ले में कोई टैंकर आता है तो लोग उस पर ऐसे टूट पड़ते हैं कि आपस में ही उलझ जाते हैं। यहां की पेयजल किल्लत से कब निपटारा मिलेगा नहीं पता, रोज सुबह कॉलेज को निकलते हुए पानी की किल्लत झेलनी पड़ती है।-आरती
बंजारावाला क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय और इंटर कॉलेज दोनों के पास ही भूमि है। यहां ट्यूबवेल और ओवर हैड टैंक का प्रस्ताव बनाकर शिक्षा विभाग को भेजा गया है। इसके लिए पेयजल मंत्री से भी वार्ता की गई है चूंकि शिक्षा विभाग भी पेयजल मंत्री के पास ही है तो उन्होंने भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है, प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही लोगों की पेयजल किल्लत दूर हो सके।-एसएल जुयाल, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान