फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   voter moving to plane from hills

पर्वतीय क्षेत्रों में धीरे-धीरे कम हो रहे मतदाता

Sun, 30 Mar 2014 11:10 PM IST
सुधाकर भट्ट/अमर उजाला, देहरादून
सुधाकर भट्ट/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 30 Mar 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
voter moving to plane from hills

2009 के लोकसभा चुनाव से तुलना की जाए तो पहाड़ में मतदाता धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। हाल यह है कि मैदान में पहाड़ के मुकाबले मतदाताओं के बढ़ने की रफ्तार दोगुनी है।

विज्ञापन


पढ़ें, पंचायत चुनाव की तिथियों पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
विज्ञापन


प्रदेश में कालाढुंगी में वोटर बनने की रफ्तार करीब 32 प्रतिशत है जबकि राजपुर में प्रदेश में सबसे कम वृद्धि दर है। राजपुर में 2009 के मुकाबले केवल 1.1 प्रतिशत वोटरों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, चुनाव आयोग तक पहुंची बाबा रामदेव की शिकायत

उत्तरकाशी जिले को अपवाद मान लिया जाए तो पहाड़ में पहले से ही वोटर टर्नआउट कम है। इस पर वोटरों की संख्या बढ़ने की रफ्तार मैदान के मुकाबले पहाड़ में बहुत कम है।

उत्तराखंड में दो सीटें पर्वतीय

voter moving to plane from hills

प्रदेश में पांच संसदीय क्षेत्रों में से विशुद्ध रूप से दो पर्वतीय सीटें हैं। ऐसी ही एक सीट अल्मोड़ा में 2009 की तुलना में वोटरों की संख्या में करीब 14 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

इसी तरह गढ़वाल संसदीय सीट में वोटरों की संख्या बढ़ने का प्रतिशत करीब दस प्रतिशत है। दूसरी ओर मैदानी सीटों का हिसाब देखा जाए तो मतदाता यहां पर्वतीय क्षेत्रों की तुलना में करीब दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहे हैं।

हरिद्वार संसदीय सीट पर 2009 की तुलना में वृद्धि दर करीब 20 प्रतिशत है। यही हाल नैनीताल सीट का भी है। नैनीताल सीट करीब साठ प्रतिशत मैदानी है और यहां भी प्रतिशत वृद्धि दर करीब 19 प्रतिशत है।

मैदानी इलाकों पर नेताओं का फोकस ज्यादा

voter moving to plane from hills

पहाड़ और मैदान का यह अंतर टिहरी संसदीय सीट पर बड़ी आसानी से देखा जा सकता है। टिहरी की पर्वतीय विधानसभाओं में वृद्धि दर दस से भी कम है।

दूसरी ओर मैदानी विधानसभाओं में वृद्धि दर पर्वतीय क्षेत्रों के मुकाबले दोगुनी से अधिक है। इसका फर्क इस सीट पर भी देखा जा सकता है।

टिहरी में अब नेताओं का फोकस मैदानी क्षेत्रों पर अधिक रहता है। मान लिया गया है कि देहरादून से बढ़त बनाने वाले को इस सीट पर शर्तिया तौर पर जीत हासिल होगी।

हालांकि परिसीमन में इस बात का ध्यान रखा गया था कि पर्वतीय क्षेत्रों को वेटेज देकर बैलेंस करने की कोशिश की जाए।

अगले परिसीमन से बदल जाएगी तस्वीर

voter moving to plane from hills

पर्वतीय जिलों में मतदाताओं की संख्या कम होने का एक और नुकसान है। पर्वतीय जिलों में मतदाता कम होने से क्षेत्रफल अधिक हो जा रहा है। रफ्तार यही रही तो अगले परिसीमन में इन सीटों की प्रकृति भी पूरी तरह से बदल जाएगी।

2009 की तुलना में सीटों की प्रतिशत वृद्धि दर

  • टिहरी संसदीय क्षेत्र-10.81
  • गढ़वाल संसदीय क्षेत्र-10.27
  • नैनीताल संसदीय क्षेत्र-19.75
  • हरिद्वार संसदीय सीट-20.01
  • अल्मोड़ा संसदीय सीट-14.02

पहाड़ पर विशेष फोकस की जरूरत

voter moving to plane from hills

विशेषज्ञों के मुताबिक पर्वतीय जिलों में मतदाताओं की वृद्धि दर कम होने के कई कारण हैं। अर्थशास्त्री आदित्य गौतम के मुताबिक पर्वतीय जिलों में दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर कम होती जा रही है। इसका फर्क मतदाताओं की वृद्धि दर पर भी पड़ रहा है। दूसरा बड़ा कारण पलायन भी है।

जनगणना 2011 में ही प्रदेश में करीब तीन लाख घर खाली पाए गए थे। करीब-करीब हर जगह वोटरों की संख्या में वृद्धि का एक बड़ा कारण नए मतदाता भी हैं। पर पलायन के कारण यह आबादी पहाड़ की बजाय मैदान में दर्ज हो रही है। पहाड़ के मतदाताओं पर विशेष फोकस भी होना चाहिए।

उधर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय का कहना है कि मतदाताओं को जागरूक करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मतदाताओं के पहचान पत्र बनाने के विशेष अभियान भी चलाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed