{"_id":"60ab3cf9f27d7769734bf9bb19f2f4d1","slug":"voter-campaign-of-amar-ujala-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे नेता के चयन से नहीं हटेंगे पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छे नेता के चयन से नहीं हटेंगे पीछे
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 03 Mar 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद की ओर से देहरादून के जीएमएस रोड स्थित होली मिलन कार्यक्रम में शामिल लोगों ने होली के रंग में मतदान का रंग भी घोल दिया।
विज्ञापन
मतदान करने के लिए करेंगे प्रेरित
अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर लोगों ने शपथ ली कि वह अच्छे नेता के चयन में अपनी अहम भागीदारी से पीछे नहीं हटेंगे।
इस चुनाव में न केवल वे खुद बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों तथा आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस मौके पर सभी ने हाथ उठाकर मतदान करने की शपथ ली।
विज्ञापन
दूसरों को करेंगे जागरूक
कार्यक्रम का संचालन कर रहे राजेंद्र पंत ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कसम खाइए कि आप सभी अधिक से अधिक संख्या में बूथ पर पहुंचकर मतदान करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
कुछ देर को होली की मस्ती से अलग हटकर सभी का ध्यान मतदान की अपील की ओर हो गया था।
इस मौके पर न केवल आम लोग बल्कि नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, विधायक हरबंस कपूर और विधायक गणेश जोशी ने भी मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की कसम खाई।
गोर्खाली सभा में भी मतदान की गूंज
गढ़ी कैंट स्थित गोर्खाली सुधार सभा में भी लोगों ने मतदान करने की शपथ ली। गुरांस सांस्कृतिक कला केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।
जब उनसे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मतदान करने की अपील अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से की गई तो सभी ने इस पर सहमति जताई और साथ मिलकर शपथ ली कि वह इस बार वोट करने जरूर जाएंगे।