फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vinod mehta press conference

'BJP के दिग्गजों को पीएम पद पर पसंद हैं मनमोहन'

Mon, 07 Apr 2014 10:03 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 07 Apr 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
vinod mehta press conference

भाजपा ने नरेंद्र मोदी को भले ही अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है, लेकिन पार्टी के ही वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज और अरुण जेटली नहीं चाहते हैं कि मोदी इस कुर्सी तक पहुंचें।

विज्ञापन


यह दावा किया है वरिष्ठ पत्रकार विनोद मेहता ने। दून में भारतीय राजनीति पर व्याख्यान के दौरान मेहता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पाक-साफ और नरेंद्र मोदी से अधिक दमदार हैं।

विज्ञापन

बिगड़ सकते हैं देश के हालात

vinod mehta press conference

मेहता का कहना था कि मोदी अगर प्रधानमंत्री बने तो देश में हालात बिगड़ जाएंगे।

रविवार को सेंट जोजेफ्स एकेडमी में व्याख्यान के दौरान मेहता ने मोदी के देश का काला धन वापस लाने के दावे को शिगूफा करार दिया।

कहा कि मोदी गुजरात को माडल स्टेट के तौर पर ऐसे प्रस्तुत करते हैं, मानो यह प्रदेश भारत का हिस्सा न हो।

'डॉ. मनमोहन सिंह ही प्रधानमंत्री बने रहें'

vinod mehta press conference

मेहता का कहना था कि मोदी पीएम बन गए तो देशभर में वर्ष 2002 के गुजरात दंगों जैसे हालात बन सकते हैं।

मेहता ने बताया कि भाजपा वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज और अरुण जेटली भी चाहते हैं कि डॉ. मनमोहन सिंह ही प्रधानमंत्री बने रहें।

इस दौरान मेहता ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमकर सराहना की।

विज्ञापन

अरविंद को बताया ईमानदार

vinod mehta press conference

उन्होंने कहा कि अरविंद की छवि ईमानदार व्यक्ति की है। वह पाक-साफ हैं, इसीलिए कारपोरेट की गलतियों पर खुलकर बोलते हैं।

अंबानी बंधुओं से लेकर रॉबर्ट वाड्रा तक पर सवाल खड़े कर देते हैं।

इस अवसर पर एक समाचार पत्र के संपादक सतीश शर्मा, डॉ. एस फारुख, डॉ. जितेन ठाकुर, सेंट जोजेफ्स एकेडमी के प्रिंसिपल ब्रदर एजे जॉर्ज सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed