{"_id":"113706aa42e5dba5d37acee4f4c33881","slug":"villager-oppose-love-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास नहीं आया गांव वालों को प्रेमियों का मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास नहीं आया गांव वालों को प्रेमियों का मिलन
अमर उजाला, लक्सर
Updated Sun, 06 Apr 2014 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर क्षेत्र में दो प्रेमी युगल के प्रेम विवाह के बाद शनिवार की देर रात गांव में तनाव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल मामला शांत कराया।
विज्ञापन
चार दिन पहले लापता हुई थीं युवतियां
क्षेत्र के एक गांव की दो युवतियां चार दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की तहरीर रायसी पुलिस चौकी में दी थी। इसी बीच पता चला कि गांव के दो युवक भी गायब हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, सत्ता के 'स्टेशन' पर बेपटरी हुई जनता की रेल
विज्ञापन
शनिवार को रायसी पुलिस चौकी पहुंचकर एक युवक ने सारी कहानी बयां की। उसने बताया कि दोनों युवतियों ने अपनी मर्जी से जनवरी में ही कोर्ट मैरिज कर ली है।
पंचायत के ऐलान पर सक्रिय हुई पुलिस
मामले का खुलासा होने पर शनिवार की रात गांव में तनाव हो गया। युवती पक्ष के कुछ लोगों ने कोर्ट मैरिज पर आपत्ति जताते हुए बिरादरी की पंचायत आयोजित करने का ऐलान कर दिया।
पढ़ें, फौजी के घर लाखों की लूट, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा
सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर मामले को शांत कराया। वहीं दोनो प्रेमी युगल रविवार को स्वंय ही कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने स्वयं को बालिग बताते हुए स्वेच्छा से विवाह करने की बात स्वीकार की।