फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   victim gets training of blackmailing

जेपी जोशी को 'फंसाने' के लिए युवती ने ली थी 'ट्रेनिंग'

Sun, 08 Dec 2013 10:58 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 Dec 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
victim gets training of blackmailing

अपर सचिव जेपी जोशी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली युवती ने कहा कि इस मामले में उसका इस्तेमाल हुआ है।

विज्ञापन


युवती का कहना है कि जिस-जिस के पास अपनी पीड़ा लेकर गई उसने ही उसे अपने तरीके से ‘इस्तेमाल’ करने की कोशिश की। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग उसकी मजबूरी का फायदा उठाते रहे।

बीएस सिद्धू से की फोन पर बात
चाहे नैनीताल के गेस्टहाउस में सीडी तैयार करनी हो, या दिल्ली में जीरो एफआईआर कराना अथवा 164 के बयान, उन्हीं लोगों की ‘दुरभिसंधि’ के मुताबिक दिए। युवती ने इस बारे में डीजीपी बीएस सिद्धू से भी फोन पर बात की है। डीजीपी ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


युवती ने यह बात दोहराई कि जेपी जोशी पिछले एक साल से नौकरी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहे थे। नौकरी नहीं मिलने पर वह इस बात को कानूनी रूप से सामने लाना चाहती थी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक चैनल के प्रतिनिधियों ने उसे दिल्ली ले जाकर उसके पास मौजूद सभी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। दिल्ली में ही उसे कैमरा दिया गया और कैसे किस तरह से सीडी तैयार करनी है, इसकी ट्रेनिंग दी गई।

युवती का कहना है कि इसके बाद चैनल ने किसे, कैसे और कब ब्लैकमेल किया इसकी उसे जानकारी उसे नहीं है। पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने इस बात की तस्दीक की कि उक्त युवती ने एक निजी चैनल के जरिये उनसे संपर्क किया है।

युवती बन सकती है सरकारी गवाह
पुलिस के सूत्र बता रहे हैं कि युवती जेपी जोशी की ओर से दर्ज कराए गए ब्लैकमेलिंग के मामले में सरकारी गवाह बन सकती है।

नेताओं पर भी पड़ रहे छींटे
जेपी जोशी मामले के छींटे अब नेताओं और नौकरशाहों पर भी उछलने लगे हैं। युवती ने कुछ नेताओं, अफसरों का नाम लिया है। इसके बाद सियासी गलियारे में हलचल बढ़ गई है। उधर, पुलिस भी अब जांच में फूंक-फूंककर कदम रख रही है।

युवती ने कांग्रेस, भाजपा और उक्रांद के कुछ बड़े नेताओं के नाम लिए हैं। वहीं, ब्लैकमेलिंग और मामले को सुलझाने का दावा करने वाली एक महिला ने प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और नौकरशाही तक अपने दखल की बात कही है।

इससे अब तक एक अफसर के इर्द गिर्द घूम रहे इस मामले में कुछ और बड़े नाम सामने आने की बात कही जा रही है। युवती ने रितु कंडियाल पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।


जोशी की जमानत पर सुनवाई 11 को
यौन शोषण के आरोपी अपर सचिव जेपी जोशी की जमानत पर सुनवाई अब 11 दिसंबर को होगी। जोशी के जमानती प्रार्थनापत्र पर शनिवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन हर शनिवार को दून में हाईकोर्ट बेंच की मांग पर अधिवक्ता हड़ताल पर रहते हैं।

जिला जज भी अवकाश पर थे। ऐसे में सुनवाई स्पेशल जज सीबीआई योगेश गुप्ता की कोर्ट में हुई। अदालत ने अगली तारीख दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed