{"_id":"f8b01e458f24829d9e60174f17021ec2","slug":"vehicle-not-allowed-to-gaurikund","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनप्रयाग पर रुक जाएगा यात्री वाहनों का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनप्रयाग पर रुक जाएगा यात्री वाहनों का सफर
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Mon, 10 Mar 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार केदारनाथ यात्रा पर आने वाले वाहनों को सोनप्रयाग से आगे जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक प्रशासन की तरफ से शटल सेवा (अनुबंधित टैक्सी) चलाई जाएगी। केदारनाथ हाईवे के क्षतिग्रस्त होने और पार्किंग स्थल नहीं होने की वजह से प्रशासन ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन
गौरीकुंड तक जाते थे वाहन
मालूम हो कि पहले गौरीकुंड बस अड्डा, कार पार्किंग, बस पार्किंग, सोनप्रयाग पार्किंग और सीतापुर पार्किंग में सैकड़ों वाहन पार्क होते थे।
पढ़ें, प्रेमिका को होटल में ले जाकर बना हैवान
विज्ञापन
इसके अलावा वाहनों का दबाव बढ़ने पर गौरीकुंड से सीतापुर तक सड़क किनारे भी वाहन खड़े किए जाते थे। पिछले वर्ष जल प्रलय के दौरान हाईवे क्षतिग्र्रस्त होने के साथ पार्किंग स्थल बह गए।
विज्ञापन
नहीं खुला अभी हाईवे
बीआरओ अभी तक गौरीकुंड बाजार तक हाईवे को खोल नहीं पाया है। जहां सड़क खुली भी है, वह बडे़ वाहनों के जाने लायक नहीं है। ऐसे में यात्रा के दौरान सभी वाहनों के जाने से जाम की समस्या खड़ी हो सकती है।
पढ़ें, देखिए कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची
बाहरी क्षेत्रों के चालकों के लिए यहां वाहन चला पाना भी मुश्किल हो जाएगा। यदि कोई वाहन सोनप्रयाग से आगे ले आए, तो फिर इसकी पार्किंग की दिक्कत हो जाएगी।
इसको देखते हुए प्रशासन निजी और यात्रा वाहनों को सोनप्रयाग में रोकने का योजना बना रहा है।