{"_id":"2760e9ffbb039b4d1769d92b1e2cfe19","slug":"vehicle-fell-into-trench-10-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक को बचाने में सूमो खाई में गिरी, दस घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक को बचाने में सूमो खाई में गिरी, दस घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
Updated Thu, 17 Sep 2015 08:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी से देहरादून जा रही टाटा सूमो पीपलमंडी के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में खाई में गिर गई। दुर्घटना में दस लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया। जहां दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए देहरादून तथा दो को जिला अस्पताल उत्तरकाशी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह एक टाटा सूमो उत्तरकाशी से देहरादून जा रही थी। चिन्यालीसौड़ में पीपलमंडली के पास देहरादून की ओर से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में वाहन करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
ये हुए घायल
हादसे में उसमें सवार चालक कुलवीर सिंह (35) टिपरी चिन्यालीसौड़, दुर्गेश (36) पुत्र रामनाथ तथा उसकी पत्नी कविता (29) और पुत्र सिद्धेश (6) बोंगा उत्तरकाशी, भुवनेश्वर प्रसाद बिजल्वाण (50) पुत्र हर्षमणी एवं उसकी पुत्री उत्तरा (16), निवासी पुजारगांव, सुमित (25) वीरम सिंह रोपड़ी थाना नागल सहारनपुर यूपी, संजय कुमार (32) पुत्र छठी लाल प्रसाद उसकी पत्नी अनिता देई (30) तथा पुत्र श्रीयांश (6 माह) छपरा, थाना तरिया, जिला छपरा बिहार घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया। जहां से वाहन चालक कुलवीर एवं सिद्धेश को देहरादून तथा भुवनेश्वर और उत्तरा को जिला अस्पताल उत्तरकाशी रेफर किया गया।