फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vegetables are washed away in canalization

सावधान! गंदे नाले में धुल रही हैं सब्जियां

Mon, 30 Sep 2013 08:36 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 Sep 2013 08:36 AM IST
विज्ञापन
Vegetables are washed away in canalization

गंदे नाले के पानी से धोने पर सब्जियां साफ नहीं ‘जहरीली’ हो जा रही हैं। इन्हें ढंग से धोकर न पकाने से लोग डायरिया, गैस्ट्रोइंटाइटिस और फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आ रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसी सब्जियां खाने से बड़ों और बच्चों में न्यूरो सिस्टीसरकोसिस के मामले भी सामने आए हैं। इसमें रोगी को मिरगी के दौरे पड़ने लगते हैं। समय और पैसा बचाने के चक्कर में कई लोग खेतों से सब्जियां लाकर लोग गंदे नालों और नालियों के पानी से धोते हैं।
विज्ञापन


फिर इन्हें मंडी ले आते हैं। मंडी से सब्जियों लेने के बाद कई ठेली वाले भी सब्जियों को गंदे पानी में धो लेते हैं। इसके बाद लगातार इन पर बराबर पानी छिड़का जाता है, जो अक्सर गंदा होता है। दिखने में ये सब्जियां साफ लगती हैं लेकिन हकीकत में इनके अंदर बैक्टीरिया, परजीवी, प्रोटोजोआ आदि भर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे घर को फूड प्वाइजनिंग
जीएमएस रोड निवासी संतराम (47) और उनका पूरा परिवार करेला खाकर बीमार हो गया। रविवार तड़के पूरा परिवार दून अस्पताल इमरजेंसी में भर्ती हुआ। संतराम के अलावा उसकी पत्नी विमला देवी (40), बेटी रीता देवी (20) और बेटा रिंकेश (18) को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत है।

रिंकेश ने बताया कि सब्जी मंडी से करेला लाए थे। लगता है नाले के पानी से करेला धुला था। खाना खाने के कुछ देर के बाद उल्टी-दस्त शुरू हो गए। दून अस्पताल के ईएमओ डा. एचएस भाटिया ने बताया कि रोगियों को फूड प्वाइजनिंग हुई है।

सब्जियों से न्यूरो सिस्टीसरकोसिस

दून अस्पताल के न्यूरो सर्जन डा. डीपी तिवारी का कहना है कि गंदे पानी से धुली सब्जियों से न्यूरो सिस्टीसरकोसिस बीमारी फैल रही है। इनके सेवन से टीनिया सोलियम नामक परजीवी पेट में चला जाता है।


मानव शरीर में यह अंडे देता है जो खून के साथ मस्तिष्क में पहुंच जाते हैं। इससे मिरगी के झटके आने लगते हैं। टीनिया सोलियम मानव मल से फैलता है। खेत की मिट्टी और नालों के पानी में रहता है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed